वफ़ा अब्बास की पहल, समाजसेवियों ने बढ़ाया हौसला
लखनऊ। लखनऊ में कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे बच्चों के लिए एक भावनात्मक और मानवता से भरपूर स्वेटर वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस पुनीत कार्य की शुरुआत वफ़ा अब्बास द्वारा की गई, जिन्होंने स्वयं उपस्थित होकर बच्चों को गर्म कपड़े वितरित किए और उनका मनोबल बढ़ाया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उतरौला स्टेट के नवाब अली अकबर साहब की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिनके आगमन से पूरे कार्यक्रम स्थल पर उत्साह और सकारात्मक ऊर्जा का वातावरण बन गया।
इस अवसर पर Verasha Foundation और उनकी टीम के सामाजिक कार्यों की खुलकर सराहना की गई। फाउंडेशन के सक्रिय सदस्य श्री रोहित जी सहित पूरी टीम ने वर्षों से कैंसर पीड़ित बच्चों की सेवा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
विशेष रूप से फाउंडेशन के चेयरमैन श्री अरविंद कुमार (दिल्ली निवासी) की सेवाओं का उल्लेख किया गया, जो बीते कई वर्षों से लखनऊ में कैंसर पीड़ित बच्चों के लिए कैंसर हेल्प सेंटर संचालित कर रहे हैं। इस सेंटर के माध्यम से अब तक एक हजार से अधिक बच्चों को आवश्यक सुविधाएं और सहयोग उपलब्ध कराया जा चुका है।
कार्यक्रम के समापन पर वफ़ा अब्बास ने कहा कि
“इन बच्चों की मुस्कान और दुआएं ही हमारी सबसे बड़ी पूंजी हैं, और ऐसे सेवा कार्य आगे भी लगातार जारी रहेंगे।”





