Monday, March 2, 2026
spot_img
HomeMarqueeएपीएल क्रिकेट टूर्नामेंट का सपा नेता अजयराज यादव ने फीता काटकर किया...

एपीएल क्रिकेट टूर्नामेंट का सपा नेता अजयराज यादव ने फीता काटकर किया शुभारंभ

कालभैरव क्लब ने रणवीर क्लब टीम को 42 रनों से हराते हुए टूर्नामेंट का पहले मैच में जीत दर्ज की

क्रिकेट मैच देखने के लिए मैदान के चारो तरफ दर्शकों खड़े रहे और मैच के हर पल का आनंद उठाकर खिलाड़ियों का किया उत्सहवर्धन

महोबा। अजनर के कुरेले मैदान प्रति वर्ष की भांति इस साल भी एपीएल क्रिकेट टूर्नामेंट आयोजन किया गया। टूर्नामेंट का शुभारंभ मुख्य अतिथि सपा नेता अजयराज यादव ने फीता काटकर किया, इसके बाद पहला मैच रणवीर क्लब और कालभैरव क्लब के बीच खेला गया। कालभैरव क्लब ने विरोधी टीम को 42 रनों से हराते हुए टूर्नामेंट का पहले मैच में जीत दर्ज की। क्रिकेट मैच देखने के लिए मैदान के चारो तरफ दर्शकों खड़े रहे और मैच के हर पल का आनंद उठाकर खिलाड़ियों का उत्सहवर्धन किया। शुभारंभ मौके पर मुख्य अतिथि ने अपने भाषणों से खिलाड़ी का मनोबल बढ़ाया।

पीएल क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ मैच में रणवीर क्लब और कालभैरव क्लब के मध्य खेला गया। आंपयर की मौजूगी में टॉस का सिक्का उछाला गया, जिसमें रणवीर क्लब के कैप्टन ने टॉस जीतने के बाद अपने खिलाड़ियों से सलाह लेते हुए पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। बल्लेबाजी करने उतरे कालभैरव क्लब के खिलाड़ियों ने निर्धारित 12 ओवर का सामना करते हुए 6 विकेट खोकर अपने बल्ले से 117 रन बनाकर विरोधी टीम को लक्ष्य दिया। लंच के बाद शुरू हुई दूसरी पारी में रणवीर क्लब के ओपन बल्लेबाजों के बाद कोई भी खिलाड़ी गेंद का सामना नहीं कर सका और निर्धारित ओवर से दो गेंद पहले ही पूरी टीम 75 रन पर आलआउट हो गई और कालभैरव क्लब 42 रनों से मैच जीत कर टूर्नामेंट के दूसरे पड़ाव पर पहुंच गई।

पहले मैच में अम्पायर की भूमिका में मोहम्मद माजिद व घनेन्द्र सिंह ने निभाई, जबकि कॉमेंट्री करते हुए अभिजीत सिंह चंदेल व डॉ. बीके राजपूत ने मैच का आंखो देखा हाल जुवानी बयां किया। मैच स्कोरर का कार्य रोहित रिछारिया ने किया। इस मौके पर मुख्य अतिथि ने कहा कि यह एक व्यावहारिक, कार्यान्वयन योग्य, व्यावहारिक और गहन मार्गदर्शिका है जो एक फिटनेस पेशेवर के रूप में व्यक्तिगत अनुभव के आधार पर क्रिकेटरों को विस्फोटक शक्ति और ताकत विकसित करने में बेहतर खिलाड़ी बनाने में मदद करती है। कहा कि चाहे आप तेज गेंदबाज हों जो अधिक गति उत्पन्न करना चाहते हों या बल्लेबाज हों जो गेंद को अधिक दूर तक मारना चाहते हों, दोनो को मजबूत और शक्तिशाली शरीर आपको प्रतिस्पर्धात्मक बढ़त दे सकता है। इस मौके पर आयोजक रणवीर सिंह गौतम, व्यवस्थापक हरी सिंह राजपूत, समाज सेवी संदीप राजपूत, अरविन्द कुशवाहा सहित अन्य खेल प्रेमी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular