बैंक के अन्दर स्थित सीसीटीवी कैमरों, वार्निंग अलार्म एवं सुरक्षा सम्बन्धी उपकरणों को परखा
महोबा। बैंक व अन्य वित्तीय संस्थानों में सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर जिले में पुलिस अधीक्षक प्रबल प्रताप सिंह के निर्देशन पर जनपदीय पुलिस के अधिकारियों एवं कर्मचारिओं ने जनपद में संचालित विभिन्न बैंकों, वित्तीय संस्थानों में सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत अभियान चलाया, जिसके तहत जिले के समस्त थाना प्रभारियों द्वारा अपने अपने क्षेत्रान्तर्गत पड़ने वाली विभिन्न बैंकों में पहुंचकर बैंको की सुरक्षा व्यवस्था को चेक किया गया व विभिन्न सुरक्षा उपकरणों की स्थिति की समीक्षा की गयी।
जनपदीय पुलिस बल ने क्षेत्रअन्तर्गत संचालित विभिन्न बैंकों, वित्तीय संस्थानों में भ्रमणशील रहे, इस दौरान बैंक के अन्दर व बाहर संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग की गयी तथा अनावश्यक रूप से खड़े व्यक्तियों को पूंछताछ कर वहां से हटाया गया। बैंक के अन्दर उपस्थित भीड़ को कतारबद्ध किया गया साथ ही बैंक के अन्दर स्थित सीसीटीवी कैमरों, वार्निंग अलार्म एवं सुरक्षा सम्बन्धी उपकरणों को परखा गया।
निरीक्षण दौरान शाखा प्रबन्धक से सुरक्षा बिन्दुओं पर वार्ता की गयी साथ ही ड्यूटी में मौजूद सुरक्षा कर्मियों से सतर्कता के साथ ड्यूटी करने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए, इसके साथ ही बैंकों के बाहर खड़े व्यक्तियों से पूछताछ की गयी व उन्हे अनावश्यक रुप से न खड़े होने की हिदायत दी गयी। टीम ने बैंकों के बाहर खड़े आड़ी तिरछी व सड़क पर खड़ी बाइकों को उनके चालाकों को मौके पर बुलाकर क्रमबद्ध तरीके से लगाकर भविष्य में इस तरह के कार्य न करने की चेतावनी भी दी गई। पुलिस टीम ने बैंक में आये हुए आम जनमानस से संवाद स्थापित कर उनको धोखाधड़ी, जालसाजी, ठगी, टप्पेबाजी से बचाव के लिए जागरूक किया गया।





