Wednesday, December 17, 2025
spot_img
HomeEntertainmentBigg Boss में शादी, 2 महीने में तलाक... अब Sara Khan ने...

Bigg Boss में शादी, 2 महीने में तलाक… अब Sara Khan ने दूसरी बार रचाई शादी, बनीं रामायण एक्टर के घर की बहू

Bigg Boss फेम सारा खान अब दूसरी बार शादी के बंधन में बंध चुकी हैं। एक्ट्रेस ने लॉन्ग टाइम ब्वॉयफ्रेंड कृष पाठक (Krish Pathak) के साथ शादी कर ली है। वह अब रामायण के ऑनस्क्रीन लक्ष्मण के परिवार की बहू बन गई हैं।

‘सपना बाबुल का… बिदाई’ से घर-घर में मशहूर हुईं एक्ट्रेस सारा खान (Sara Khan) अब दोबारा शादी के बंधन में बंध चुकी हैं। सारा ने लॉन्ग टाइम ब्वॉयफ्रेंड बेटे कृष पाठक (Krish Pathak) से शादी की है जो रामायण सीरियल में लक्ष्मण की भूमिका निभाने वाले सुनील लहरी के बेटे हैं।

सारा खान और कृष पाठक काफी समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। पिछले महीने ही दोनों ने प्राइवेट तरीके से सगाई की थी और अब दोनों शादी के बंधन में भी बंध चुके हैं। हल्दी-मेहंदी सेरेमनी के बाद 5 दिसंबर को कपल ने हिंदू रीति-रिवाज से शादी की।

सारा खान दूसरी बार बनीं दुल्हन

सारा खान अपनी शादी में लाल रंग के जोड़े में दुल्हन बनी थीं। सोशल मीडिया पर उनकी शादी की तस्वीरें सामने आई हैं, जिसमें वह बहुत खूबसूरत लग रही हैं। वह पहाड़ी ब्राइड की तरह सजी थी। लाल जोड़ा और मल्टीलेयर्ड ज्वेलरी के साथ सोने के गहने पहने थे। पहाड़ी नथ के साथ एक्ट्रेस ने अपना लुक पूरा किया था जिसमें वह बहुत खूबसूरत लग रही थीं।

वहीं उनके दूल्हे राजा कृष पाठक मरून कलर की शेरवानी में हैंडसम लग रहे थे। उनकी शादी में टीवी इंडस्ट्री से जुड़े कई सितारे भी शामिल हुए थे। कपल ने शादी के बाद पैपराजी को पोज भी दिए।

सारा खान ने बिग बॉस में की थी पहली शादी

सारा खान रियलिटी शो बिग बॉस सीजन 3 का हिस्सा रह चुकी हैं। इस शो में सारा ने सबसे ज्यादा लाइमलाइट अपनी लव लाइफ और शादी के लिए बटोरी थी। शो में को-कंटेस्टेंट अली मर्चेंट के साथ सारा खान ने शादी की थी। ऐसा पहली बार था, जब किसी कंटेस्टेंट ने शो में शादी रचाई हो। मगर दो महीने में ही दोनों अलग हो गए थे। उनका तलाक काफी कंट्रोवर्शियल रहा था। फिलहाल, अली मर्चेंट से अलग होने के 15 साल बाद अब सारा फिर से अपनी जिंदगी की नई शुरुआत कर रही हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular