सिद्धार्थनगर। पुलिस अधीक्षक डॉ0 अभिषेक महाजन के आदेश के क्रम में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की गिरफ्तारी के हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत एएसपी प्रशांत कुमार के निर्देशन व विश्वजीत सौरयान क्षेत्राधिकारी सदर के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक थाना सिद्धार्थनगर दुर्गा प्रसाद मय टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मुअसं- 238/25 धारा 76,109(1), 115(2), 333, 351(3), 352 BNS व 4/25 आर्म्स एक्ट से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त रुपेश उर्फ गोलू पुत्र राजकुमार उर्फ मंगरे साकिन भीमापार थाना व जनपद सिद्धार्थनगर को शुक्रवार को जमुआर नाला से गिरफ्तार कर अभियुक्त के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक अदद नाजायज चाकू की बरामदगी करते हुये विधिक कार्यवाही पूर्ण कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने हेतु रवाना किया गया है।
अभियुक्त को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में दुर्गा प्रसाद प्रभारी निरीक्षक, उनि0 विजय कुमार, हेका0 प्रमोद ओझा व का0 सियाराम आर्या थाना व जनपद सिद्धार्थनगर शामिल रहे।





