Wednesday, February 25, 2026
spot_img
HomeMarqueeबढ़नी ब्लाक में तैनात सचिवों ने काली पट्टी बांध कर बीडीओ कार्यालय...

बढ़नी ब्लाक में तैनात सचिवों ने काली पट्टी बांध कर बीडीओ कार्यालय के सामने किया विरोध प्रदर्शन, बीडीओ को सौंपा ज्ञापन

बढ़नी सिद्धार्थनगर। विकास खण्ड बढ़नी में तैनात ग्राम पंचायत सचिव व ग्राम विकास अधिकारी समन्वय समिति के तत्वाधान में आनलाइन उपस्थिति एवं सचिवों से लिए जा रहे गैर विभागीय कार्यों के विरोध में शासकीय कार्यों को करते हुए हाथों में काली पट्टी बांध कर विरोध जताया। शुक्रवार को विकास खण्ड बढ़नी में तैनात सभी सचिवों ने ग्राम पंचायत अधिकारी/ ग्राम विकास अधिकारी समन्वय समिति के तत्वाधान में हाथों में काली पट्टी बाँधकर शासकीय कार्यों को करते हुए शांतिपूर्ण सत्याग्रह आंदोलन प्रारंभ किया है।

यूपी सरकार द्वारा लागू आनलाइन उपस्थित से नाराज़ सचिवों ने आदेश के विरोध में प्रांतीय नेतृत्व के निर्देश के क्रम में चलाए जा रहे क्रमिक आंदोलन के तहत ग्राम पंचायत अधिकारी एवं ग्राम विकास अधिकारी समन्वय समिति, सिद्धार्थनगर के तत्वावधान में जनपद के समस्त विकास खण्डों में दिनांक 01-12-2025 से 04-12-2025 तक काली पट्टी बांधकर विरोध जताया गया।

पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार दिनांक 05-12-2025 को विकास खण्ड- बढ़नी में धरना देकर खण्ड विकास अधिकारी, महोदय के माध्यम से मा0 मुख्यमंत्री महोदय एवं मुख्य सचिव महोदय को ज्ञापन प्रेषित किया गया। धरने के माध्यम से कहा गया कि अभी तक कोई सार्थक पहल न होने के कारण प्रांतीय नेतृत्व के निर्देश के क्रम में सचिव समस्त शासकीय ग्रुप से लेफ्ट हो जाएंगे। जटिल ई-ग्राम स्वराज व गेट वे प्रणाली के विरोध में इसके स्थान पर मोबाईल app के माध्यम से भुगतान प्रक्रिया निर्मित करने की मांग की गई।

समस्त ग्राम पंचायत सचिव दिनांक 15-12-2025 को अपना डोंगल विकास खण्ड के सहायक विकास अधिकारी (पं0) के कार्यालय में जमा कर देंगे। प्रांतीय नेतृत्व द्वारा निर्णय लिया गया है कि यदि शासन प्रशासन द्वारा उपर्युक्त मांगो पर सकारात्मक निर्णय नही लिया जाएगा तो सचिवों के समक्ष दिन प्रतिदिन उत्पन्न हो रही गंभीर परिस्थितियां भविष्य में बड़े आंदोलन, सम्पूर्ण कार्य वहिष्कार एवं अनवरत धरना प्रदर्शन में परिवर्तित हो सकती है। जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी शासन एवं प्रशासन की होगी। उक्त अवसर पर धरने में पंचायत सचिव उदय प्रताप अनुपम सिंह, अवधेश यादव, रविकांत यादव, शकील अहमद, दिलीप यादव, संजय कुमार आदि लोग उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular