Thursday, April 30, 2026
spot_img
HomeMarqueeकेंद्र सरकार की डा अम्बेडकर ग्राम विकास योजना को बहन मायावती के...

केंद्र सरकार की डा अम्बेडकर ग्राम विकास योजना को बहन मायावती के अलावा किसी भी राज्य के मुख्यमंत्री ने नहीं लागू किया -शमशेर बौद्ध

भावलपुर में हुई बसपा की बैठक, 6दिसम्बर को बाबा साहब डॉ अम्बेडकर का महापरिनिर्वाण दिवस मनाने की तैयारी

बुधवार को भावलपुर में बहुजन समाज पार्टी की बूथ कमेटियों की बैठक हुई। बैठक में बसपा समर्थकों से 6दिसम्बर को सामाजिक परिवर्तन स्थल लखनऊ पहुंचकर संविधान निर्माता बोधिसत्व बाबा साहब डॉ अम्बेडकर को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करने की अपील की गई। 15जनवरी को बसपा सुप्रीमो मायावती का जन्म दिन आर्थिक सहयोग और जनकल्याणकारी दिवस के रूप में मनाया जाएगा।

बैठक में विधानसभा प्रभारी शमशेर कुमार बौद्ध ने समर्थकों और कार्यकर्ताओं को बहुजन समाज पार्टी की नीतियों, कार्यक्रमों के साथ सुश्री मायावती के चार बार के मुख्यमंत्रित्व काल की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि 1990में केन्द्र सरकार ने डॉ अम्बेडकर ग्राम विकास योजना शुरू की थी और सभी राज्य सरकारों को इसे लागू करने का निर्देश दिया था परन्तु उत्तर प्रदेश में बहन मायावती जी की सरकार के अलावा आज तक कांग्रेस, भाजपा और अन्य दलों के शासित प्रदेशों में किसी भी सरकार ने इस योजना को लागू नहीं किया।

डा अम्बेडकर ग्राम विकास योजना लागू करके बहन जी ने गांवों का कायाकल्प किया। भाजपा, कांग्रेस सहित सभी राजनीतिक दल जातिवादी और आरक्षण विरोधी हैं।बहन मायावती जी एक मात्र मास लीडर हैं जो बाबा साहब डॉ अम्बेडकर के सपनों को साकार करने का काम कर रही हैं। बैठक का संचालन सेक्टर अध्यक्ष रमाशंकर ने किया। बृजलाल, रंगीला देवी, रीता,राजकुमारी, अमरावती, नीरज राव, राजकुमार, संतराम आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular