गोरखपुर । हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र के बुदहट में सोमवार को शाम 3.30 बजे के करीब चोरों ने खाली पड़े मकान में घुसकर आलमारी का लॉकर तोड़ कर उसमें रखा गहने चुरा ले गए। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
मिली जानकारी से थाना क्षेत्र के बुदहट निवासी करिश्मा पुत्र संचितानंद जो सोमवार को अपराह्न 3.30 बजे मकान को बंद कर परिवार सहित छप्पर के मकान पर गई थी। शाम 5.30 बजे जब वह घर वापस लौटी तो कमरे का ताला टूटा हुआ था।
अंदर देखा आलमारी का लॉकर भी टूटा था। उसमें रखा पावजेब,बिछिया,अंगूठी, नथिया,चैन, चोर चुरा ले गए थे। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।





