Tuesday, March 17, 2026
spot_img
HomeMarqueeएसआईआर कार्य की प्रगति की जानकारी लेकर दिया निर्देश

एसआईआर कार्य की प्रगति की जानकारी लेकर दिया निर्देश

जिलाधिकारी सन्तोष कुमार शर्मा ने बुधवार को विधानसभा क्षेत्र के ग्राम लखिमा में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) और फॉर्मर रजिस्ट्री कार्य का स्थलीय निरीक्षण किया। प्राथमिक विद्यालय में चल रहे एसआईआर कार्यक्रम में उन्होंने बीएलओ द्वारा गणना प्रपत्रों के वितरण, प्राप्ति और डिजिटाइजेशन की प्रगति की जानकारी ली तथा धीमी गति पर नाराजगी व्यक्त करते हुए तुरंत गति बढ़ाने के निर्देश दिए।

पंचायत भवन स्थित बूथों पर डिजिटाइजेशन प्रगति इस प्रकार मिली—बूथ 270 पर 968 में से 632, बूथ 271 पर 1080 में से 617, बूथ 272 पर 1091 में से 772, बूथ 273 पर 1083 में से 701 तथा बूथ 274 पर 1106 में से 659 प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन पूर्ण था। जिलाधिकारी ने बीएलओ को निर्देश दिया कि अनुपस्थित मतदाताओं को न्यूनतम तीन बार बुलावा भेजा जाए तथा प्रपत्रों के साथ संलग्न तस्वीरें स्पष्ट हों; आवश्यकता होने पर बीएलओ मोबाइल से फोटो लेकर उसे संलग्न करें। उन्होंने निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी प्रेम प्रकाश पांडेय को कम प्रगति वाले बूथों की सूची बनाकर नियमित समीक्षा करने का निर्देश दिया। इसके बाद जिलाधिकारी ने पंचायत भवन में संचालित फॉर्मर रजिस्ट्री कार्य का निरीक्षण किया। पंचायत सहायक ने बताया कि अब तक …… किसानों का रजिस्ट्रेशन किया जा चुका है, जबकि नाम की विसंगति और वरासत अद्यतन न होने के कारण कुछ मामलों में रजिस्ट्री अटकी हुई है।

जिलाधिकारी ने ऐसे मामलों की सूची तहसील को भेजकर शीघ्र सत्यापन कराने का निर्देश दिया तथा ग्रामीणों को बताया कि भविष्य में अधिकांश कृषि योजनाएं फॉर्मर आईडी के आधार पर ही मिलेंगी, इसलिए सभी किसान अपना पंजीकरण अवश्य कराएं। आयुष्मान कार्ड बनवाने आई महिलाओं से संवाद करते हुए जिलाधिकारी ने उन्हें अन्य पात्र लोगों को भी कार्ड बनवाने के लिए प्रेरित करने को कहा और बताया कि आयुष्मान कार्ड से 5 लाख रुपये तक का कैशलेस इलाज उपलब्ध है। निरीक्षण के दौरान एसडीएम प्रेम शंकर पांडेय, तहसीलदार सदर पंकज शाही, नायब तहसीलदार विवेक श्रीवास्तव, जिला सूचना अधिकारी प्रभाकर मणि त्रिपाठी, बीडीओ परतावल संतोष यादव सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular