Tuesday, March 17, 2026
spot_img
HomeMarqueeविशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान के अंतर्गत मतदाता पुनरीक्षण कार्य का जिलाधिकारी ने...

विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान के अंतर्गत मतदाता पुनरीक्षण कार्य का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण

बांसी सिद्धार्थनगर। विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान के अंतर्गत तहसील बांसी के मतदाता पुनरीक्षण कार्य का जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन ने बुधवार को निरीक्षण किया। जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन ने बताया है कि मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तर प्रदेश के निर्देशानुसार अर्हता तिथि एक जनवरी 2026 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम-2026 के अन्तर्गत घर-घर गणना की अवधि को दिनांक 11 दिसंबर तक बढ़ा दिया गया है। इसके बाद उन्होंने मतदाता सूची का विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान अन्तर्गत बूथ लेवल अधिकारी बीएलओ द्वारा बांटे गए गणना प्रपत्र और जमा किए गए प्रपत्र की जानकारी प्राप्त किया ।

जिलाधिकारी ने एस डी एम को निर्देश दिया कि लेखपाल द्वारा अपने क्षेत्र के बीएलओ से समन्वय स्थापित करते हुए सभी मतदाताओं को घर घर जाकर गणना प्रपत्र प्राप्त करा दें तथा मतदाताओं द्वारा गणना प्रपत्र भरने के बाद उसको बीएलओ, रोजगार सेवक, ग्राम प्रधानों के माध्यम से प्राप्त कर लें। गणना प्रपत्र की फीडिंग में प्रगति लाए।जिन बी एल ओ ने सौ प्रतिशत कार्य पूर्ण कर लिया है वह दूसरे का सहयोग कर कार्य पूर्ण कराए।इस अवसर पर एस डी एम निखिल चक्रवर्ती , तहसीलदार पियूष श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular