Tuesday, March 3, 2026
spot_img
HomeUttar PradeshBarabankiसिल्ट सफाई के नाम पर अवैध मिट्टी खनन हो रहा, भाकियू का...

सिल्ट सफाई के नाम पर अवैध मिट्टी खनन हो रहा, भाकियू का अनिश्चितकालीन धरना शुरू

जैदपुर बाराबंकी। सिल्ट सफाई को लेकर भाकियू महात्मा टिकैत का जारी अनिश्चितकालीन धरना शुरू, आमरण अनशन की दी चेतावनी। जैदपुर के क्षेत्र अंतर्गत नवाबपुर कोडरी स्थित रजबहा पर भारतीय किसान यूनियन (महात्मा टिकैत) द्वारा तीसरे दिन भी अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन जारी है। यूनियन ने सिल्ट सफाई के नाम पर मानक विहीन मिट्टी खनन और अवैध मिट्टी खनन का आरोप लगाया है। भाकियू का आरोप है कि ठेकेदार और विभागीय अधिकारियों की मिलीभगत से नीलामी प्रक्रिया में तय मात्रा से कहीं अधिक मिट्टी का खनन किया गया है।

इस अनियमितता के विरोध में किसानों ने यह कदम उठाया है। खनन के दौरान निकाली गई मिट्टी को सड़कों पर फैला दिया गया है, जिससे राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। स्कूली बच्चों की ड्रेस पर धूल जम जाती है, और आसपास की फसलों पर भी धूल की मोटी परत जमा हो गई है। इससे किसानों को फसल बर्बाद होने का खतरा सता रहा है। धरने में भाकियू (महात्मा टिकैत) के जिलाध्यक्ष विनोद वर्मा ने आगामी दिवस से आमरण अनशन शुरू करने की चेतावनी दी है। इस मौके पर युवा जिलाध्यक्ष राजदेव वर्मा, किसान नेता राकेश वर्मा, कुलदीप वर्मा, रामदास वर्मा, अमित वर्मा, वीरेंद्र वर्मा सूरज वर्मा, दिवेश वर्मा, पप्पू वर्मा सहित सैकड़ों कार्यकर्ता व ग्रामीण मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular