Tuesday, March 3, 2026
spot_img
HomeMarqueeअज्ञात वाहन की टक्कर से मोबाइल दुकानदार की हुई मौत

अज्ञात वाहन की टक्कर से मोबाइल दुकानदार की हुई मौत

सुल्तानपुर।अपनी मोबाइल की दुकान बंद करके घर जा रहा युवक लोहरमऊ रेलवे क्रासिंग पर बने ओवर ब्रिज पर अज्ञात वाहन से टकराकर गिर गया,जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। बीती देर शाम नगर के सुपर मार्केट स्थित अपनी मोबाइल की दुकान बंद करके घर जा रहा युवक विजय कश्यप उर्फ छोटू पुत्र अमृतलाल निवासी लोहरमऊ जो बाई पास रोड रेलवे क्रासिंग स्थित ओवर ब्रिज पर अज्ञात वाहन से टकरा गया।टकराने के बाद उछलकर दूर जाकर गिरा,सिर में गम्भीर चोट लगने से उसकी तत्काल घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

उक्त छोटू नगर के सुपर मार्केट में मोबाइल रिपेयरिंग की दुकान चलाता है,जिस पर पांच- छ लड़के काम करते हैं।वर्तमान में उक्त ओवर ब्रिज को मरम्मत के नाम पर बीते एक माह से दोनों ओर मिट्टी गिराकर बंद कर दिया गया है।मोटर साइकिल चालक जान जोखिम में डालकर किसी तरह से निकलते हैं।आए दिन उक्त स्थान पर दुर्घटना होती रहती है।जिम्मेदार अधिकारियों की लापरवाही के चलते विजय कश्यप उर्फ छोटू की हुई असामयिक दर्दनाक मौत से सुपर मार्केट के व्यापारियों में गहरा दुख व्याप्त है।सभी ने मृतक के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है, तथा परिजनों को न्याय दिलवाने की मांग की है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular