Thursday, February 12, 2026
spot_img
HomeMarqueeग्रैंडपेरेंट्स डे का भव्य आयोजन बड़े हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ

ग्रैंडपेरेंट्स डे का भव्य आयोजन बड़े हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ

आजमगढ़। आईकॉनिक स्कूल ऑफ़ आजमगढ़ वेदांता इंटरनेशनल स्कूल में ग्रैंडपेरेंट्स डे का भव्य आयोजन बड़े हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। सर्वप्रथम कार्यक्रम की शुरुआत आरती-तिलक द्वारा अतिथियों के स्वागत से हुई, जिसके बाद बैज ऑफरिंग एवं विद्यालय के संरक्षक ब्रह्मदेव सिंह, प्रबंध निदेशक शिव गोविंद सिंह, अरविंद कुमार सिंह तथा उपस्थित दादा-दादी सहित सभी ग्रैंडपेरेंट्स द्वारा दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस सामूहिक दीप प्रज्वलन ने पूरे वातावरण में भावनात्मक और सांस्कृतिक ऊर्जा का संचार किया।

कार्यक्रम में कक्षा 6 के बच्चों द्वारा बागवान गीत, बिल्डिंग निर्माण खेल, म्यूजिकल चेयर, रंग पहचानकर स्टोन इकट्ठा करने का खेल, आकर्षक स्किट, KGS के नन्हे बच्चों का नृत्य तथा ग्रैंडपेरेंट्स का उत्साहपूर्ण रैम्प वॉक विशेष आकर्षण रहे। कली, विशेष, प्रगति, अब्दुल्ला, अभिनव चौहान, यश यादव, अंश, अमृत मिश्रा, गंगा और अंशिका का सहयोग अत्यंत सराहनीय रहा। कार्यक्रम का सफल संचालन नेहा सिंह द्वारा किया गया, जबकि कुमकुम, आरती, अनीता, सुप्रिया राय, फहीम अहमद, कृष्ण मिश्रा और उपासना राय ने मंच संचालन व व्यवस्थाओं में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

कार्यक्रम के दौरान अभिभावकों व ग्रैंडपेरेंट्स ने विद्यालय में बनाए गए सेल्फी पॉइंट पर आकर्षक सेल्फियाँ लीं, जिसने कार्यक्रम को और भी यादगार बना दिया। बच्चों की प्रस्तुतियाँ देखकर कई दादा-दादियाँ भाव विभोर हो उठे और उनकी आँखों से खुशी के आँसू छलक पड़े। कार्यक्रम से प्रसन्न होकर कई अभिभावकों ने मंच पर आकर इस सुंदर आयोजन की खुले दिल से प्रशंसा भी की। कार्यक्रम में बच्चों को उनके दादा-दादी के साथ ली गई फोटोयुक्त कॉफी मग भेंट किए गए, जिसे सभी ने बड़े आनंद से स्वीकार किया।

इस अवसर पर दादा-दादी के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया गया कि दादा-दादी बच्चों के जीवन के प्रथम शिक्षक, संस्कारदाता और मार्गदर्शक होते हैं। उनका अनुभव, स्नेह और आशीर्वाद बच्चों के जीवन का सबसे मजबूत आधार है। वे परिवार की जड़ों को मजबूत करते हैं और बच्चों में प्रेम, अनुशासन एवं संस्कारों का संचार करते हैं। अंत में प्रबंधक शिव गोविंद सिंह ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया तथा सभी ग्रैंडपेरेंट्स के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम का सफलतापूर्वक समापन किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular