Thursday, February 26, 2026
spot_img
HomeMarqueeएस डी एम ने किया कम फीडिंग वाले मतदेय स्थलों का निरीक्षण,बी...

एस डी एम ने किया कम फीडिंग वाले मतदेय स्थलों का निरीक्षण,बी एल ओ से मिले,कम फीडिंग वाले बूथों पर पंचायत सहायकों की ड्यूटी लगाने के निर्देश दिए

खंड शिक्षा अधिकारी के साथ बैठक कर गणना प्रपत्रों के डिजिटाइजेशन के काम की समीक्षा की

शनिवार को एस डी एम आशीष सिंह ने एस आई आर की प्रगति बढ़ाने के लिए भादर विकास खंड के कम प्रगति वाले मतदेय स्थलों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने ग्राम प्रधानों और कोटेदारों के साथ ग्राम्य विकास विभाग और पंचायती राज विभाग के सभी कार्मिकों को बूथ लेवल अधिकारियों का सहयोग करते हुए एस आई आर के काम को शीघ्र पूरा कराने के निर्देश दिए।

एस डी एम आशीष सिंह ने सबसे पहले खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में खंड शिक्षा अधिकारी शिव कुमार यादव के साथ बैठक कर बूथवार एस आई आर की प्रगति की समीक्षा की।घोरहा के बी एल ओ रामदेव, शिवकरन गुप्ता और आशा देवी से गणना प्रपत्रों की फीडिंग और संकलन की अद्यतन स्थिति की जानकारी ली।बी एल ओ आशा देवी ने बताया कि सुपरवाइजर दो दिन पहले जो फार्म लेकर गये हैं, उनकी भी फीडिंग अभी तक नहीं हो पाई है, इसलिए रिपोर्ट कम शो कर रही है।

एस डी एम ने खंड विकास अधिकारी और सप्लाई इंस्पेक्टर को फोन करके ग्राम विकास विभाग के सभी कार्मिकों और कोटेदारों को अपने पास बुलाया और सभी से बूथ लेवल अधिकारियों का सहयोग करने के निर्देश दिए। संकुल शिक्षक देवांशु सिंह,कम्पोजिट विद्यालय भादर प्रथम के इं प्र अ संजीव कुमार, ग्राम प्रधान इन्द्र बहादुर सिंह, ग्राम पंचायत अधिकारी सुनील सिंह, कोटेदार सुग्रीव सिंह, ब्लाक संसाधन केंद्र के अनिल यादव, सलिल मिश्र, दिनेश कुमार, शिक्षक अवनीश कुमार वर्मा, सन्ध्या गुप्ता, लालती देवी, कौशलेंद्र सिंह, स्नेहा शुक्ल, सफाई कर्मी शिव कुमार आदि मौजूद रहे।

एस डी एम आशीष सिंह ने प्रभारी ए डी ओ पंचायत सुनील सिंह को कम फीडिंग मतदेय केन्द्रों पर गणना प्रपत्रों की फीडिंग के लिए पंचायत सहायकों की ड्यूटी लगाने के निर्देश दिए हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular