उत्तर प्रदेश राज्य एड्स नियंत्रण सोसाइटी लखनऊ जिला चिकित्सालय सिद्धार्थनगर, नोडल अधिकारी संपूर्ण सुरक्षा केंद्र के निर्देश अनुसार शनिवार को नगर पालिका परिषद बांसी के सुनारी मोहल्ला के मैरिज हॉल में सुबह 9:00 बजे से शाम 4:30 बजे तक मिनी हेल्थ शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर का उद्घाटन भाजपा के नगर अध्यक्ष कुबेर बारी एवं सभासद मनोज कुमार यादव के कर कमलों द्वारा फीता काटकर किया गया।इस शिविर का संचालन संपूर्ण सुरक्षा केंद्र के द्वारा सर्वप्रथम अतिथियों का पुष्प माला पहनाकर स्वागत किया गया। शिविर में एस एस के नोडल डॉ S.N आजाद जी ने कहा कि गांव और समुदायों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
शिविर में CHC बासी के डॉक्टर अपूर्व कि टीम ने ग्रामीणों के स्वास्थ्य से संबंधित विभिन्न समस्याओं का निदान किया शिविर में संपूर्ण सुरक्षा केंद्र काउंसलर राजमणि मिश्र व दुर्गेश मिश्र , SSK मैनेजर प्रमोद कुमार ORW सुबाष चंद बृजनंदन ART काउंसलर आशुतोष त्रिपाठी LT अनुराग श्रीवास्तव और TI से ORW Samas CSC से धर्मेंद्र यादव Dr राधेरामन फार्मासिस्ट राधेरामन फार्मासिस्ट उमेश यादव के द्वारा शिविर में आए ग्रामीणों का रजिस्ट्रेशन व काउंसलिंग की गई।
HIV,सिफलिस , हेपेटाइटिस बी, हेपेटाइटिस सी की जांच की गई तथा स्टाफ नर्स के द्वारा बीपी , शुगर की जांच की गई फार्मासिस्ट के द्वारा शिविर में आए ग्रामीणों को औषधिया वितरित की गई शिविर में संपूर्ण सुरक्षा केंद्र के स्टाफ के द्वारा कैंप में आए ग्रामीणों को जागरूक किया गया शिविर मेंकुल 174 मरीजों रजिस्टर्ड किया गया जिसमें 148 से अधिक मरीजों की जांच व परामर्श परीक्षण व दवा वितरित की गई। जिसमें 1 पॉजिटिव आया।





