Tuesday, March 3, 2026
spot_img
HomeMarqueeएसआईआर का बेवजह विरोध विपक्ष की विफलता का परिचायक : डॉ. पांडेय

एसआईआर का बेवजह विरोध विपक्ष की विफलता का परिचायक : डॉ. पांडेय

मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान को लेकर भाजपा की बैठक

महराजगंज। मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान को लेकर महराजगंज विधानसभा क्षेत्र की भाजपा की संगठनात्मक बैठक बूथ संख्या 172 पर आहूत की गई। बैठक में जिला प्रवासी के रूप में क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी डॉ. बच्चा पाण्डेय नवीन बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे।

जिला मंत्री व अभियान के संयोजक गौतम तिवारी की अधिकता में हुई बैठक में सर्वप्रथम बूथ वार मतदाता फॉर्म के वितरण और प्रपत्र को भरवा कर जमा करवाने की प्रगति के बारे में विस्तृत चर्चा की गई। इसके उपरांत बैठक को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी डॉ. पाण्डेय ने एसआईआर प्रक्रिया के दौरान पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को सजग रहने की जरूरत बताई। कहा कि एसआईआर को लेकर विपक्षी दलों की मंशा ठीक नहीं है।

ऐसा करना लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए सही संकेत नहीं है। एसआईआर को लेकर विपक्षी दलों का विरोधी रवैया बेवजह है, जो उनकी विफलता का परिचायक है। जबकि भाजपा एसआईआर के माध्यम से मतदाता सूची के शुद्धिकरण के साथ ही निष्पक्ष व पारदर्शी चुनावी प्रक्रिया की हिमायती है।

इस मौके पर अभियान के जिला संयोजक राजेश यादव, पूर्व चेयर मैन कृष्ण गोपाल जायसवाल, मंडल अध्यक्ष आकाश श्रीवास्तव, बूथ अध्यक्ष ऋषिकेश तिवारी प्रमुख रूप से मौजूद रहे। इसी क्रम में एस आई आर को लेकर क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी ने जिलाध्यक्ष संजय पांडेय और अजय श्रीवास्तव के साथ व्यापारियों से संपर्क भी किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular