Thursday, March 12, 2026
spot_img
HomeUttar PradeshLalitpurसंविधान केवल दस्तावेज नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का मार्गदर्शक है : एसपी

संविधान केवल दस्तावेज नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का मार्गदर्शक है : एसपी

ललितपुर। एसपी मो.मुश्ताक ने रिजर्व पुलिस लाइन में पुलिस कर्मियों को संविधान दिवस पर शपथ दिलायी। एसपी ने हमारा संविधान, हमारा स्वाभिमान थीम के तहत भारत के संविधान की प्रस्तावना का पाठन व मौलिक कर्तव्यों से अवगत कराते हुए संविधान में निहित मूल्यों और आदर्शों की शपथ दिलाकर सामूहिक पाठ कराया।

उन्होंने प्रस्तावना की प्रत्येक पंक्ति में निहित न्याय, स्वतंत्रता, समता और बंधुता जैसे मूलभूत सिद्धांतों के महत्व को विस्तार से समझाया। साथ ही उपस्थित पुलिसकर्मियों को मौलिक कर्तव्यों से अवगत कराते हुये बताया कि एक जागरूक नागरिक होने के साथ-साथ पुलिसकर्मी के रूप में ये कर्तव्य राष्ट्र-निर्माण में और भी अधिक महत्व रखते हैं।

उपस्थित पुलिस कर्मियों को संविधान में निहित मूल्यों, आदर्शों एवं कर्तव्यों के प्रति निष्ठा, समर्पण और संवैधानिक दायित्वों का अक्षरश: पालन करने हेतु प्रेरित किया। कहा कि संविधान केवल एक दस्तावेज नहीं, बल्कि यह भारत के हर नागरिक के लिए मार्गदर्शक है। पुलिस बल के लिए यह और भी महत्वपूर्ण है कि वे संविधान के प्रत्येक प्रावधान को व्यवहार में उतारते हुए निष्पक्ष, पारदर्शी और संवेदनशील पुलिसिंग का आदर्श प्रस्तुत करें।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular