Sunday, March 1, 2026
spot_img
HomeMarqueeसंविधान दिवस पर डीएम ने अधिकारियों/कर्मचारियों को दिलाई संविधान की प्रस्तावना...

संविधान दिवस पर डीएम ने अधिकारियों/कर्मचारियों को दिलाई संविधान की प्रस्तावना का वाचन कर शपथ

बुधवार को जिलाधिकारी संजय चौहान की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में 26 नवंबर को संविधान दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी सचिन कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अर्पित गुप्ता सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे। संविधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी द्वारा उपस्थित सभी अधिकारियों/कर्मचारियों को संविधान की प्रस्तावना का वाचन कर शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर उन्होंने जनपद वासियों को संविधान दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

उन्होंने कहा कि “हम भारत के लोग भारत को एक संपूर्ण प्रभुत्व संपन्न समाजवादी पंथनिरपेक्ष लोकतंत्रात्मक गणराज्य बनाने के लिए तथा उसके समस्त नागरिकों को सामाजिक, आर्थिक और राजनैतिक न्याय, विचार, अभिव्यक्ति, विश्वास, धर्म और उपासना की स्वतंत्रता, प्रतिष्ठा और अवसर की समता प्राप्त कराने के लिए तथा उन सब में व्यक्ति की गरिमा और राष्ट्र की एकता और अखंडता सुनिश्चित करने वाली बंधुता बढ़ाने के लिए दृढ़ संकल्प होकर अपनी इस संविधान सभा में आज तारीख 26 नवंबर, 1949 ई0 (मिति मार्गशीर्ष शुक्ल सप्तमी, संवत् दो हजार छह विक्रमी) को एतद्द्वारा इस संविधान को अंगीकृत, अधिनियमित और आत्मार्पित करते हैं।

उन्होंने कहा कि संविधान की उद्देशिका में निहित मूल्यों की स्थापना करना सभी अधिकारियों का प्राथमिक उद्देश्य होना चाहिए। उन्होंने सभी को प्रस्तावना में निहित मूल्यों के अनुसार आचरण का अनुपालन करने का सुझाव दिया। जिलाधिकारी ने कहा कि हम सभी को संविधान में निहित मौलिक अधिकारों के साथ-साथ मौलिक कर्तव्यों का भी अनुसरण पूरी निष्ठा एवं प्रतिबद्धता के साथ करना चाहिए। इस अवसर पर अतिरिक्त मजिस्ट्रेट रामकेवल त्रिपाठी, वरिष्ठ कोषाधिकारी रामेंद्र कुमार, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संजय तिवारी, जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ राजेश कुमार द्विवेदी, उपायुक्त उद्योग दिनेश कुमार चौरसिया सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular