Sunday, March 1, 2026
spot_img
HomeUttar PradeshAmbedkar Nagarआरोपियों ने युवक का हाथ पैर बांधकर बेरहमी से पीटा

आरोपियों ने युवक का हाथ पैर बांधकर बेरहमी से पीटा

जलालपुर, अंबेडकरनगर सम्मनपुर थाना क्षेत्र में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। ननिहाल जाने के लिए घर से निकले युवक को आरोपितों ने हाथ-पैर बांधकर बेरहमी से पीटा, जिससे इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है, वहीं पीड़ित परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर आरोपितों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

सम्मनपुर थाना क्षेत्र के पलई कल्याणपुर निवासी अंकुर उर्फ विपुल (28) रविवार दोपहर घरवालों से यह कहकर निकला था कि वह टांडा में ननिहाल जा रहा है। रास्ते में बरियावन के पास केशवपुर कटुईया गांव में आरोपित पिता-पुत्र ने उसे पकड़कर उसके हाथ-पैर बांध दिए और निर्ममता की हद पार करते हुए उसकी बेरहमी से पिटाई की।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवक दया की भीख मांगता रहा और हाथ जोड़कर छोड़ देने की गुहार लगाता रहा, लेकिन आरोपित नहीं माने और उसे तब तक पीटते रहे जब तक वह बेसुध नहीं हो गया। उसे मृत समझकर आरोपी फरार हो गए।सूचना पर पहुंची पीआरवी पुलिस ने गंभीर रूप से घायल अंकुर को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां सोमवार दोपहर उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई।

युवक वहां कैसे पहुंचा और हत्या के पीछे क्या वजह है, यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस द्वारा घर पर जानकारी दिए जाने पर परिजनों को मौत की खबर मिली। सूचना मिलते ही घर में मातम छा गया। मृतक की मां सोनी सिंह और पिता राम शकल सिंह का रो-रोकर बुरा हाल है। सीओ सिटी ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आरोपितों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है, वहीं इलाके में दहशत और गुस्से का माहौल बना हुआ है। सम्मनपुर थानाध्यक्ष दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है, तहरीर मिलने पर आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular