Friday, March 13, 2026
spot_img
HomeUttar PradeshHamirpurमानवाधिकार सुरक्षा संगठन ने जूनियर हाईस्कूल के पुनः संचालन की मांग को...

मानवाधिकार सुरक्षा संगठन ने जूनियर हाईस्कूल के पुनः संचालन की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन

मौदहा (हमीरपुर)। मानवाधिकार सुरक्षा एवं अपराध निरोधक संगठन की हमीरपुर इकाई ने मौदहा नगर के छिमौली रोड स्थित माननीय कांशीराम जूनियर हाईस्कूल को पुनः संचालित कराने की मांग को लेकर खंड शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। संगठन के जिलाध्यक्ष सैय्यद शहबाज अली के नेतृत्व में पहुंचे प्रतिनिधिमंडल ने विद्यालय में कक्षाओं के समुचित संचालन पर गंभीर चिंता जताई।

संगठन ने बताया कि यह विद्यालय उनके पांच वर्षों के लगातार संघर्ष के बाद प्रारंभ हुआ था, लेकिन विभागीय लापरवाही और कुछ तकनीकी समस्याओं के कारण विद्यालय फिर से बंद हो गया है। वर्तमान में सभी आठ कक्षाओं को समेटकर एक ही कमरे में पढ़ाई कराई जा रही है, जिससे बच्चों की शिक्षा के साथ-साथ उनका स्वास्थ्य और व्यक्तित्व विकास गंभीर रूप से प्रभावित हो रहा है।

संगठन पदाधिकारियों ने कहा कि इस मुद्दे पर कई बार प्रार्थना पत्र दिए गए, लेकिन कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। इसी आक्रोश के चलते संगठन ने सोमवार को खंड शिक्षा अधिकारी सुशील कमल को ज्ञापन सौंप कर विद्यालय को शीघ्र पुनः संचालित कराने की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि समयबद्ध समाधान न हुआ तो संगठन जमीनी स्तर पर आंदोलन करेगा।

खंड शिक्षा अधिकारी ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि विद्यालय संचालन की समस्याओं का जल्द समाधान किया जाएगा।

ज्ञापन देने वालों में जिलाउपाध्यक्ष कलीम अहमद, जिला महासचिव आसिफ शकील, एड. शाहरुख फरीद, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष डॉ. सत्यहरी, नगर मीडिया प्रभारी दानिश साबरी, नगर अध्यक्ष सुमित वर्मा, आतिफ चौधरी, धनंजय गौतम, आशीष शिवहरे, कमल किशोर, जगरूप, वसीम कमाल सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular