Wednesday, February 25, 2026
spot_img
HomeUttar PradeshHamirpurझबरा चंडौत में कैरियर गाइड मेले में विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की...

झबरा चंडौत में कैरियर गाइड मेले में विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की जानकारी

राजकीय हाईस्कूल झबरा चंडौत में शुक्रवार को कैरियर गाइड मेले का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि, राजकीय हाईस्कूल जरिया के पूर्व प्रधानाचार्य जे.पी. यादव ने मेले का उद्घाटन किया और विद्यार्थियों को जेईई मेन, आईआईटी एडवांस, नीट सहित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी।

चौकी प्रभारी रमाकांत शुक्ला ने पुलिस विभाग में भर्ती प्रक्रिया व करियर संभावनाओं के बारे में बताया तथा उपस्थित छात्राओं को मिशन शक्ति के तहत जागरूक किया। प्रधानाचार्य मेहेर कुमार ने विद्यार्थियों को अपने समय, ऊर्जा एवं संसाधनों का सही उपयोग करते हुए बेहतर करियर चुनने की प्रेरणा दी।

राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने वाली करिश्मा, श्रींका, रक्षा, प्रीति, प्रियंका सहित कई छात्र-छात्राओं को शारीरिक शिक्षक एवं नोडल प्रभारी दीपक कुमार ने सम्मानित किया। कार्यक्रम में चिकित्सक दीपक कुमार, इंजीनियर हरेंद्र कुमार, पंख पोर्टल अध्यक्ष श्रीमती प्यारी देवी सहित अनेक अभिभावक उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular