1 नवंबर से 30 नवंबर तक जिले भर में यातायात माह के रूप में पुलिस का व्यापक जागरूकता अभियान
महोबा। शासन के निर्देश पर पुलिस विभाग द्वारा 1 नवंबर से 30 नवंबर तक जिले भर में यातायात माह के रूप में व्यापक जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक प्रबल प्रताप सिंह के निर्देशन में स्कूल, कॉलेजों, बस स्टैंडों और प्रमुख चौराहों पर लोगों को ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए लगातार कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में बुधवार को क्षेत्राधिकारी कुलपहाड़ रविकांत गौड़ तथा निरीक्षक अनिल सिंह रामरतन भुवनेश कुमार पब्लिक स्कूल (आरबीपीएस) विद्यालय एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें जान है, जहान है थीम पर बच्चों को सड़क सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण नियमों के अलावा साइबर क्राइम की विस्तृत जानकारी दी।
सीओ कुलपहाड़ ने कहा कि सडक दुर्घटनाओं से होने वाली मौते मानवजनित आपदा है जिसे संयम, सतर्कता व जागरुकता से रोका जा सकता है। उन्होंने साइबर क्राइम के बारे में बताते हुए कहा कि बच्चों को सोशल मीडिया से दूर रहना चाहिए क्योंकि सावधानी हटते ही साइबर क्रिमिनल आप पर सीधा निशाना साधते हैं और आप उनके चंगुल में ऐसे फसते है कि बाहर निकलना बड़ा मुश्किल होता है। निरीक्षक अनिल सिंह ने अपने ने कहा कि ट्रैफिक नियमों का पालन स्वयं की ही नहीं, बल्कि परिवार और समाज की सुरक्षा के लिए भी अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने बच्चों से अपील की कि वे जिम्मेदार नागरिक बनकर स्वयं भी नियमों का पालन करें और अपने घर परिवार में भी दूसरों को इसके लिए प्रेरित किया साथ ही यातायात नियमों का पालन करने की शपथ दिलाई।
विद्यालय के डायरेक्टर राकेश अग्रवाल ने पिछले दो-तीन वर्षों में हुए सड़क हादसों का हवाला देते हुए कहा कि जितनी मौते आतंकवाद से नहीं हो रही उससे अधिक तो सड़क दुर्घटनाओं से हो रही हैं और इसके बाद भी हम उसे गंभीरता से नहीं ले रहे हैं, ओवर स्पीडिंग, शराब का सेवन और वाहन चलाते समय हेलमेट तथा सीट बेल्ट का उपयोग न करना, स्टंट करना आदि सड़क दुर्घटनाओं के बड़े कारण हैं। कहा कि प्राकृतिक आपदाएं तो इंसान भले न रोक पाए लेकिन सड़क दुर्घटनाएं मानव जनित आपदाएं हैं, इसलिए हम उनके प्रति जागरूक होकर उन पर अंकुश लगा सकते हैं।
विद्यालय के प्रधानाचार्य अमित कुमार अग्रवाल ने पुलिस विभाग की इस पहल को सराहनीय करते हुए कहा कि बच्चों को शुरुआती उम्र से ही ट्रैफिक नियमों की जानकारी देना आवश्यक है, ताकि वे भविष्य में सुरक्षित और जिम्मेदार नागरिक बन सकें। अंत में कार्यक्रम के संयोजक दिलीप यादव ने सड़क सुरक्षा के महत्व को समझते हुए ट्रैफिक नियमों के पालन के प्रति बच्चो को जागरुक किया, जिससे समाज में सुरक्षित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित की जा सके। इस मौके पर आनंद द्विवेदी, भरत त्रिपाठी, मोहम्मद इलियास, सुरेन्द्र अग्रवाल, अनिल सिंह सहित तमाम विद्यालय के शिक्षक मौजूद रहे। समेत विद्यालय के शिक्षक , शिक्षिकाएँ एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।





