Wednesday, February 11, 2026
spot_img
HomeUttar PradeshLalitpurमोहल्ला गांधीनगर में नपाध्यक्ष का किया गया भव्य स्वागत

मोहल्ला गांधीनगर में नपाध्यक्ष का किया गया भव्य स्वागत

कर्मचारी नेता मंजीत करौसिया ने 500 कर्मी को बढ़ाने की उठायी मांग

ललितपुर। नगर पालिका परिषद अध्यक्ष सोनाली जैन ने वार्ड नंबर 04 मोहल्ला गांधीनगर में हुए निरीक्षण के दौरान कर्मचारी नेता मंजीत करौसिया के निज आवास पर अध्यक्ष सोनाली जैन एवं वार्ड पार्षद प्रतिनिधि का पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान उत्तर प्रदेश सफाई मजदूर संघ के प्रदेश कार्यवाहक अध्यक्ष मंजीत करौसिया ने नपा अध्यक्ष को पुष्प गुच्छ, फूल माला, शॉल, श्रीफल सहित स्मृति चिन्ह भेंट करते हुए उनके कार्य की सराहना की गई।

इस दौरान कर्मचारी नेता ने अध्यक्ष के सामने सफाई कर्मचारियों से संबंधित समस्याओं के बारे में अवगत कराया गया। इस दौरान कर्मचारी नेता ने बताया कि ललितपुर नगर का सीमा विस्तारण काफी हद तक हो गया है। कर्मचारियों की कमी के चलते साफ सफाई व्यवस्था समस्त वार्डों में किये जाने में परेशानी उत्पन्न हो रही है। उन्होंने कहा कि 500 कर्मचारियों की संख्या को बढ़ाया जाये, जिससे कि सफाई कार्य में असुविधा न हो, इसके अलावा कर्मचारी नेता द्वारा आऊट सोर्सिंग कर्मचारियों को समय से वेतन दिलाये जाने की मांग की गई, जिस पर अध्यक्ष द्वारा समस्याओं को जल्द से जल्द निस्तारण कराये जाने का आश्वासन दिया।

स्वागत के दौरान वार्ड पार्षद प्रतिनिधि अरविंद राजा, विवेक जैन (जिमी), कर निर्धारण अधिकारी राजेन्द्र प्रसाद, कर अधीक्षक राजेश कुमार जैन, सफाई एवं खाद्य निरीक्षक जितेन्द्र स्वरूप तिवारी, प्रभारी सफाई निरीक्षक महेन्द्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश सफाई मजदूर संघ के प्रदेश कार्यवाहक अध्यक्ष मंजीत करौसिया प्रदेश कार्य वाहक अध्यक्ष, दयानंद तिवारी, मनोज पंथ, जितेन्द्र करौसिया, संजय करौसिया, वृजेश नहारिया, अमित करौसिया, अमन बाल्मीकि आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular