Tuesday, April 7, 2026
spot_img
HomeMarqueeएस आई आर के प्रति जनप्रतिनिधि व राजनीतिक दल गंभीर नहीं

एस आई आर के प्रति जनप्रतिनिधि व राजनीतिक दल गंभीर नहीं

संभल/सिरसी में बूथ लेवल अधिकारी नहीं पहुंच रहे घर अधिकतर करा रहे ठेकों पर काम जानता है परेशान मतदाता पुनरीक्षण कार्य पर लग रहे सवालिया निशान वोटर दर-दर की ठोकरे खाने को मजबूर राजनीतिक दलों के कार्यकर्ता केवल फोटो खिंचवाने तक सीमित बूथ लेवल अधिकारी खुशबू अग्रवाल ने बताया कि हमारे अधिकारियों ने दूसरी जगह ड्यूटी लगा रखी है। जब वहां से फ्री हो जाएंगे तब इस कार्य को करेंगे। ऐसे में जनता को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मतदाता पुनरीक्षण कार्य की जानकारी न होने की वजह से लोग परेशान है।

समय बिता जा रहा है। और कार्य नहीं हो पा रहा। ऐसे में जनता जाए तो जाए कहां। लोगों का कहना है। जन प्रतिनिधि वोट लेने तो आते हैं। परंतु जब कोई कार्य होता है तो पल्ला झाड़ लेते हैं। नगर में बी एल ओ स्कूल में ना होना और घर पर पर्ची ना पहुंचाना चर्चा का विषय बना हुआ है। ठेके पर कार्य करने वाले लोग अपने परिचितों के पास बैठकर कार्य कर रहे हैं। और आम जनता परेशान है। यदि विभाग ने इसका संज्ञान नहीं लिया तो उक्त कार्य खेल बनकर रह जाएगा। इस कार्य को पूर्ण कराने के लिए समाजसेवी संगठनों को भी आगे आना चाहिए। लोगों को जागरूक करना चाहिए एवं धर्म गुरुओं को भी इसमें बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए।

जरा सी लापरवाही परेशानी का सबक बन जाएगी। बुद्धिजीवी वर्ग आगे आए और इस कार्य में हाथ बटाय। आज प्राइमरी पाठशाला पूर्वी सिरसी में बी एल ओ ईरान जेहरा भाग संख्या 82 का कार्य करती हुई नजर आई जबकि भाग संख्या 83 की बी एल ओ खुशबू अग्रवाल ने संपर्क करने पर बताया कि वह हजरत नगर गड़ी में है। हालांकि नियम अनुसार प्रत्येक बूथ लेवल अधिकारी को घर-घर जाकर मतदाता पुनरीक्षण कार्य करना चाहिए। जबकि सरकार की ओर से मतदाताओं के सहयोग हेतु बी एल ए बनाए गए हैं। जो गायब है।

इन्हें मतदाताओं को जागरूककरने के लिए फिर पत्रों में क्या भरना है कहां भरना है और कैसे भरना है।बताने की जिम्मेदारी दी गई है। जो विभिन्न राजनीतिक दलों से हैं। जबकि इनका चाहिए की मोहल्ले में कैंप लगाकर लोगों के फार्म भरवाने में सहयोग करें। कुरेश कांफ्रेंस के प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर इफ्तिखार अहमद कुरैशी ने बताया कि जल्द ही कुरेश कॉन्फ्रेंस मोहल्ला गिन्नौरी में कैंप लगाकर मतदाताओं का सहयोग करेगी और फॉर्म भर आएगी। उन्होंने शिक्षित वर्ग का आवाहन किया कि इस कार्य में सहयोग करें।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular