Wednesday, February 11, 2026
spot_img
HomeUttar PradeshLalitpurललितपुर के आर्यन साहू उज्जैन में कालिदास सम्मान से हुए सम्मानित

ललितपुर के आर्यन साहू उज्जैन में कालिदास सम्मान से हुए सम्मानित

ललितपुर। जिले के लिए यह गर्व का क्षण है जब ललितपुर के युवा चित्रकार आर्यन साहू पुत्र विनोद कुमार को उज्जैन में आयोजित कालिदास समारोह में चित्रकला के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान हेतु प्रतिष्ठित कालिदास सम्मान से सम्मानित किया गया। इस सम्मान के अंतर्गत उन्हें 1 लाख की पुरस्कार राशि, प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया। यह सम्मान उन्हें उनकी विशिष्ट कृति मालविका अग्निमित्रम् (संपूर्ण) के लिए प्रदान किया गया, जो कला मुखरी शैली में निर्मित है। यह शैली आंध्र प्रदेश की पारंपरिक लोक चित्रकला मानी जाती है, जिसमें प्राकृतिक रंगों का प्रयोग और कपड़े पर हाथ से चित्रांकन किया जाता है। यह कला भारतीय संस्कृति और लोककथाओं को जीवंत रूप में प्रस्तुत करती है।

मुख्य अतिथि प्रभारी मंत्री गौतम टेटवाल, विशिष्ट अतिथि निगम सभापति कलावती यादव रहे। अध्यक्षता सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो.अर्पण भारद्वाज ने की। मंच पर महापौर मुकेश टेटवाल, विधायक अनिल जैन, सचिव डा.शैलेंद्र शर्मा, कलेक्टर रोशन कुमार सिंह उपस्थित रहे। संचालन डा.संदीप नागर ने किया। शहर के मोहल्ला लक्ष्मीपुरा निवासी मात्र 22 वर्ष की आयु में यह उपलब्धि प्राप्त कर आर्यन ने अपने परिवार, गुरुजनों और पूरे ललितपुर जनपद का नाम गौरवान्वित किया है। सम्मान प्राप्त करने के बाद उन्होंने कहा कि यह पुरस्कार केवल मेरा नहीं, बल्कि मेरे पिता व माता, मेरे गुरुओं और मेरे शहर ललितपुर का है। मैं आगे भी अपनी कला के माध्यम से समाज को जोडऩे और प्रेरित करने का प्रयास करता रहूंगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular