Thursday, March 5, 2026
spot_img
HomeEducationRajasthan HC Civil Judge Result 2025: राजस्थान सिविल जज मुख्य परीक्षा का...

Rajasthan HC Civil Judge Result 2025: राजस्थान सिविल जज मुख्य परीक्षा का रिजल्ट जारी, इन स्टेप्स से करें डाउनलोड

राजस्थान हाई कोर्ट की ओर से Civil Judge 2025 मुख्य परीक्षा का रिजल्ट आज यानी 13 नवंबर को जारी कर दिया गया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं। रिजल्ट के साथ-साथ कटऑफ मार्क्स भी जारी किए गए हैं।

राजस्थान हाई कोर्ट की ओर से Civil Judge 2025 मुख्य परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। जो उम्मीदवार राजस्थान हाई कोर्ट सिविल जज की मुख्य परीक्षा में सफल शामिल हुए थे, अब वे अपना रिजल्ट देख व डाउनलोड कर सकते हैं। सिविल जज मुख्य परीक्षा का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट hcraj.nic.in पर डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध है। बता दें, राजस्थान हाई कोर्ट की ओर से मुख्य परीक्षा का रिजल्ट पीडीएफ फॉर्मेट में जारी किया गया है।

ऐसे डाउनलोड करें मुख्य परीक्षा का रिजल्ट

राजस्थान हाई कोर्ट की ओर से सिविल जज मुख्य परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। उम्मीदवार यहां बताए गए निम्नलिखित स्टेप्स की मदद से अपना रिजल्ट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

  • राजस्थान Civil Judge 2025 रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट hcraj.nic.in पर जाकर विजिट करें।
  • अब वेबसाइट के होमपेज पर रिजल्ट सेक्शन पर क्लिक करें।
  • इसके बाद ‘Rajasthan HC Civil Judge Result 2025’ पीडीएफ लिंक पर क्लिक करें।
  • लिंक पर क्लिक करने के बाद रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।
  • रिजल्ट डाउनलोड करने के बाद अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी अवश्य निकाल लें।

इस दिन हुई थी परीक्षा

राजस्थान हाई कोर्ट की ओर से Civil Judge 2025 मुख्य परीक्षा का आयोजन राजस्थान के परीक्षा केंद्रों में 11 और 12 अक्टूबर, 2025 को किया गया था। मुख्य परीक्षा में कानून विषय के दो पेपर थे। दोनों की पेपर 100-100 अंकों के लिए आयोजित कराए गए थे। इसके अतिरिक्त, भाषा विषय में हिंदी व अंग्रेजी के दो पेपर थे। दोनों ही पेपर 50-50 अंकों के लिए संचालित किए गए थे। सिविल जज मुख्य परीक्षा में सफल हुए उमीदवारों के लिए 35 अंक का इंटरव्यू आयोजित कराया जाएगा।

रिजल्ट के साथ कटऑफ भी जारी

राजस्थान हाई कोर्ट की ओर से मुख्य परीक्षा रिजल्ट के साथ-साथ कटऑफ मार्क्स भी जारी कर दिए गए हैं। परीक्षा में सफल हुए उम्मीदवार रिजल्ट के साथ-साथ कटऑफ मार्क्स भी देख सकते हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular