Wednesday, February 25, 2026
spot_img
HomeMarqueeटूटी पड़ी सड़कें, सड़कों पर बहता गन्दा पानी और बजबजाती नालियां

टूटी पड़ी सड़कें, सड़कों पर बहता गन्दा पानी और बजबजाती नालियां

नपाध्यक्ष ने किया सिद्धंनपुरा का निरीक्षण, जानी जमीनी हकीकत

लोगों से जानी उनकी समस्याएं, मौके पर ही दिये कार्यवाही के निर्देश

ललितपुर। शहर के विकास एवं स्वच्छ सुन्दर बनाये जाने के उद्देश्य से रोस्टर जारी कर चलाये जा रहे अभियान में मोहल्ला सिद्दनपुरा वार्ड नं. 01 का नपाध्यक्ष सोनाली जैन ने निरीक्षण किया। लोगों के बीच जाकर उनकी समस्याओं व सुझावों को जाना। नपाध्यक्ष ने संबंधित एसआई को मोहल्ले में नियमित रूप साफ-सफाई व्यवस्था सुनिश्चित कराये जाने एवं अवर अभियंता को सड़कों की मरम्मत व वार्ड में जहां पर सड़के नहीं डली हुई है उन्हें आगामी बोर्ड बैठक में प्रस्ताव रखकर बोर्ड की स्वीकृत कराते हुए सड़कों के निर्माण कराये जाने के निर्देश दिये गये। वहीं मुख्य स्टोर लिपिक को मोहल्ले में स्ट्रीट लाईटों की मरम्मत कराये जाने एवं खाली पड़े विद्युत पोलों पर स्ट्रीट लाईट लगवाते हुए प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित कराये जाने के निर्देश दिये।

इस दौरान मोहल्लेवासियों व वार्ड पार्षद प्रतिनिधि ने बताया कि वार्ड में स्थित शमशान घाट पर जो कर्मचारी तैनात है, वह नियमित रूप से नहीं आता है और न ही उसके द्वारा कोई कार्य किया जा रहा है, जिस पर अध्यक्ष द्वारा तत्काल उक्त कर्मचारी को हटाये जाने के निर्देश दिये गये। सिद्दनपुरा में नपाध्यक्ष ने मोहल्लेवासियों से समस्याओं को सुना एवं साफ सफाई व्यवस्था का जायजा लिया गया, जिस पर मोहल्लेवासियों ने अवगत कराया कि मोहल्ले में डोर टू डोर कचरा वाहन कभी कभी आता है. कभी नहीं आता है, जिस पर अध्यक्ष ने फटकार लगाते हुए नियमित रूप से वाहन डोर टू डोर भेजे जाने के निर्देश दिये। वार्ड में स्थित नेन्सी गार्डन के पास एक प्लाट में कचरा पाया गया व नालियां चौक पाई गई, जिस पर अध्यक्ष द्वारा तत्काल जे.सी.बी. से उक्त कचरे को हटाये जाने एवं संबंधित प्लाट मालिक के विरूद्ध नोटिस जारी किये जाने के निर्देश दिये।

मोहल्ले में अनेक सड़के क्षतिग्रस्त पाई गई व कई गलियों में सड़के नहीं पाई गई, जिस पर मोहल्लेवासियों द्वारा अध्यक्ष को अवगत कराया गया, अध्यक्ष द्वारा अवर अभियंता एवं लिपिक को समस्त गलियों को नोट कराया गया, साथ ही निर्देशित किया कि समस्त गलियों में जहां-जहां थोड़ी बहुत समस्या है उसे 07 दिवस के अदर दूर करा दें, जिन गलियों में सड़के नहीं डली हुई है उन्हें आगामी बोर्ड बैठक के दौरान प्रस्ताव में रखकर बोर्ड की स्वीकृति कराते हुए समस्त सड़कों को ठीक कराया जाये।

वहीं मोहल्ले में निरीक्षण के दौरान अनेक गलियों में खंबे लगे पाये गये, लेकिन उन पर स्ट्रीट लाईटें नहीं पाई गई व कहीं-कहीं गलियों में स्ट्रीट लाईटें खराब पाई गई, जिस पर अध्यक्ष महोदया द्वारा संबंधित लिपिक को तत्काल प्रभाव से समस्त लाईटों की मरम्मत कराये जाने एवं जहां पर प्रकाश व्यवस्था नहीं है उस स्थान पर स्ट्रीट लाईटें लगाये जाने के निर्देश दिये गये। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि जल निगम द्वारा अनेक जगह पाईप लाईन डालते समय रोड को क्षतिग्रस्त कर दिया है व कई जगह पाइप लाईन तो डाली है, लेकिन मोहल्ले में पेयजल उपलब्ध नहीं हो रहा है, जिस पर अध्यक्ष द्वारा जल सस्थान के अधिशासी अभियंता एवं अन्य अधिकारियों से वार्ता करते हुए मोहल्लेवासियों की समस्याओं का तत्काल रूप से निराकरण कराये जाने के निर्देश दिये। इस दौरान नपा कर्मी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular