Wednesday, February 25, 2026
spot_img
HomeMarqueeमिशन शक्ति अभियान के तहत दी गयी तमाम जानकारी

मिशन शक्ति अभियान के तहत दी गयी तमाम जानकारी

डुमरियागंज सिद्धार्थनगर। महिलाओं एवं बालिकाओ की सुरक्षा में चलाए जा रहे अभियान के तहत बुधवार को एस आई मीरा वर्मा के कुशल नेतृत्व में मिशन शक्ति के अन्तर्गत महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम के तहत थाना क्षेत्र के ग्राम कठौतिया आलम स्थित विद्यालय में बालिकाओं/महिलाओं को मिशन शक्ति के तहत सरकार के विभिन्न सरकारी योजनाओं के बारे मे जानकारी दिया गया। जागरूक अभियान में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना,रानी लक्ष्मी बाई बाल एवं महिला सम्मान कोष,नारी शक्ति वंदन अधिनियम,मातृ शक्ति को सम्बल,निराश्रित महिला पेंशन योजना,मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना आदि योजनाओ से संबंधी जानकारी दी गई।

मिशन शक्ति फेज 5.0 कार्यक्रम के अंतर्गत बहु सम्मेलन भी आयोजित किया गया तथा उनके अधिकार के बारे में बताया गया व उनको जागरूक किया गया जानकारी देते हुए, विभिन्न हेल्पलाइन नंबर- 112, पुलिस आपातकालीन सेवा, 1090, वूमेन पावर हेल्पलाइन, 1076, माननीय मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 108, एंबुलेंस सेवा 1930, साइबर अपराध हेल्पलाइन,1098, चाइल्ड हेल्पलाइन,102, स्वास्थ्य सेवा, 181 वीमेन हेल्पलाइन, 101अग्निशमन सेवा के बारे में जानकारी दी गई व जागरूक किया गया। मिशन शक्ति टीम में हेडकांस्टेबल अमरनाथ यादव, कांस्टेबल रेनू दुर्गावती कुशवाहा विद्यालय स्टाफ बशीर फारूकी, फजलुर्रहमान, सुनील ,रजनीश, ब्रजेश, दौलतराम, धर्मेन्द्र, मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular