Monday, May 25, 2026
spot_img
HomeUttar PradeshLalitpurडीएम-एसपी ने दलबल के साथ चलाया सघन चैकिंग अभियान

डीएम-एसपी ने दलबल के साथ चलाया सघन चैकिंग अभियान

रेलवे स्टेशन, बस स्टेण्ड के अलावा भीड़भाड़ वाले सार्वजनिक स्थलों पर हुयी जांच

ललितपुर। राजधानी दिल्ली कार ब्लास्ट होने के बाद यूपी समेत कई राज्यों में हाई अलर्ट घोषित किया गया है। इसके मद्देनजर देर रात तक जिलाधिकारी सत्य प्रकाश व पुलिस अधीक्षक मो.मुश्ताक ने संयुक्त रूप से रेलवे स्टेशन, बस स्टेण्ड के अलावा भीड़भाड़ वाले सार्वजनिक स्थलों पर पहुंच कर गहनता से जांच-पड़ताल की। स्टेशन पर यात्रियों की जांच कर उनके सामान की भी यंत्रों से गहनता पूर्वक जांच की गयी। हालांकि किसी अधिकारी का आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। लेकिन प्रशासन व पुलिस महकमे के अचानक चले इस अभियान से कयास पुख्ता हो रहे थे कि दिल्ली कार धमाके के बाद हाई अलर्ट के चलते जांच-पड़ताल की जा रही है।

गौरतलब है कि दिल्ली में लाल किले के पास चलती कार में हुये धमाके के बाद से तमाम चर्चाओं का बाजार तेजी से गर्म हो उठा। ऐतिहातन भारत के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश समेत कई महत्वपूर्ण राज्यों में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया। हाई अलर्ट घोषित होते ही ललितपुर जिलाधिकारी सत्य प्रकाश, पुलिस अधीक्षक मो.मुश्ताक दलबल के साथ शहर भर में भीड़भाड़ वाले इलाकों, रेलवे स्टेशन, बस स्टेण्ड पहुंचे, यहां उन्होंने आने जाने वालों के साथ वहां घूम रहे लोगों से पूछताछ की और उनके सामान की गहनता से जांच-पड़ताल की।

रेलवे स्टेशन पर स्पेशल फोर्स के साथ यात्रियों की जांच की गयी। संदिग्ध वस्तुओं की जांच के लिए डिटेक्ट डिवाइस का भी प्रयोग किया गया। डीएम-एसपी ने संयुक्त रूप से जांच करते हुये आमजन की सुरक्षा को सर्वोपरि बताया। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक कालू सिंह, सीओ सिटी अजय कुमार, एसडीएम सदर मनीष कुमार, सीओ यातायात राजेश कुमार श्रीवास्तव के अलावा अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular