सरदार पटेल की जयंती पर राज्य मंत्री मयंकेश्वर शरण की अगुवाई में शाहमऊ से बहादुरपुर तक भव्य जन एकता यात्रा निकाली गई
सोमवार को भारत के लौह पुरुष और राष्ट्रीय एकता के प्रतीक सरदार वल्लभभाई पटेल जी की 150वीं जयंती के अवसर पर तिलोई विधानसभा क्षेत्र में “जन एकता यात्रा” का भव्य आयोजन किया गया। यह यात्रा शाह मऊ से प्रारंभ होकर बहादुरपुर तक निकाली गई। यात्रा में सैकड़ों कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया, और पूरे मार्ग में “एक भारत –श्रेष्ठ भारत” के नारों से वातावरण गूंज उठा।
बहादुरपुर पहुंचने पर यात्रा का समापन ब्लॉक परिसर में आयोजित एक विशाल जनसभा के साथ हुआ। इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह ने सरदार पटेल जी के आदर्शों और उनके योगदान को नमन किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश सरकार के माननीय मंत्री राजा मयंकेश्वर शरण सिंह उपस्थित रहे। भारतीय जनता पार्टी अमेठी के यशस्वी जिलाध्यक्ष सुधांशु शुक्ला तथा पूर्व जिलाध्यक्ष दयाशंकर यादव ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल जी ने देश की 562 रियासतों का एकीकरण कर भारत की अखंडता और एकता को सुदृढ़ किया। उनके आदर्श आज भी हमें प्रेरणा देते हैं कि हम समाज और राष्ट्र की एकता को सर्वोपरि रखें।
इस अवसर पर तिलोई के पूर्व ब्लाक प्रमुख कृष्ण कुमार सिंह मुन्ना भागीरथी मौर्य रामकृष्ण भारती भवानी दत्त दीक्षित राकेश त्रिपाठी विषुव मिश्रा मनोज जायसवाल पंकज अवस्थी अनोखी लाल सोनकर गौरव श्रीवास्तव सत्यनारायण सिंह गिरीश चंद्र शुक्ला उमा रमन सिंह सहित सभी कार्यकर्ता पदाधिकारी एवं हजारों की संख्या में प्रतिभागी एवं सभा में उपस्थित रहे।कार्यक्रम के अंत में प्रतिभागियों ने “रन फॉर यूनिटी” के माध्यम से एकता का संदेश दिया और संकल्प लिया कि वे समाज में भाईचारे, सद्भाव और राष्ट्रीय एकता के मूल्यों को आगे बढ़ाएंगे।





