Friday, April 17, 2026
spot_img
HomeMarqueeराजघाट गंगा तट पर भव्य “महागंगा आरती” का शुभारंभ

राजघाट गंगा तट पर भव्य “महागंगा आरती” का शुभारंभ

अविरल गंगे – निर्मल गंगे” के संकल्प के साथ गूंजा गंगा तट

बिलग्राम। ऐतिहासिक राजघाट गंगा तट, बिलग्राम पर आज मंगलवार, 04 नवम्बर 2025 को “गंगा समग्र, जिला हरदोई (अवध प्रांत)” के तत्वावधान में भव्य महागंगा आरती का शुभारंभ हुआ।

सायं 5 बजे वैदिक मंत्रोच्चारण और श्रद्धालुओं के “गंगे माता की जय” के उद्घोष से पूरा गंगा तट गूंज उठा।

आरती से पूर्व दोपहर 3 से 5 बजे तक विशेष बैठक एवं तैयारियाँ संपन्न हुईं। दीपों की लौ और भक्ति संगीत की मधुर धुनों से राजघाट गंगा तट गंगामय वातावरण में परिवर्तित हो गया।

सैकड़ों गंगा भक्तों ने माँ गंगा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर “अविरल-निर्मल गंगा” के संकल्प को दोहराया।

जिला संयोजक जितेन्द्र द्विवेदी ने बताया कि यह आयोजन जनजागरण और श्रद्धा का प्रतीक है। उन्होंने सभी भक्तों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि “माँ गंगा के प्रति बढ़ती आस्था ही हमारी सच्ची शक्ति है।”

दीपों की रौशनी से जगमगाता गंगा तट, भक्ति संगीत की गूंज और आरती की अलौकिक छटा ने माहौल को दिव्य बना दिया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular