Wednesday, March 11, 2026
spot_img
HomeMarqueeजिले में हुई दो अलग अलग सड़क हादसे में छह लोग घायल

जिले में हुई दो अलग अलग सड़क हादसे में छह लोग घायल

तीन लोगों की हालत गंभीर होने पर हायर सेंटर रेफर, अन्य घायल जिला अस्पताल में भर्ती

महोबा। यातायात माह शुरू होने के बाद जहां एक तरफ वाहन चालकों को यातायात नियमों की जानकारी से देते हुए उन्हें जागरूक किया जा रहा है, वहीं कुछ वाहन चालकों की लापरवाही से सड़क दुर्घटनाओं में कमी नही आ पा रही है और कोई न कोई दुर्घटना का शिकार होकर घायल हो रहे है।

इसी क्रम में जिले में हुई दो अलग अलग सड़क दुर्घटनाओं में छह बाइक सवार लोग घायल हो गए। पुलिस और राहगीरों की मदद से सभी घायलों को एम्बुलेंस की मदद से जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां पर एक वृद्धा सहित तीन लोगों की हालत गंभीर होने पर डाक्टरों ने मेडिकल कालेज झांसी के लिए रेफर कर दिया, जबकि अन्य घायलों को भर्ती कर उपचार किया जा रहा है।

मध्य प्रदेश के लवकुश नगर निवासी राजू अपनी 65 वर्षीय मां शांति देवी पत्नी मूलचंद को बाइक से जिला मुख्यालय लेकर आ रहा था, तभी कुम्हडौरा गांव के पास एक तेज रफ्तार बाइक में सवार तीन युवकों ने राजू की बाइक को पीछे से टक्कर मार दी, जिससे दोनों बाइकों के सवार लोग सड़क पर गिरकर घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई और लोगों की भीड़ एकत्र हो गई।

स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस और एम्बुलेंस को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को जिला अस्पताल महोबा पहुंचाया। डॉक्टरों के अनुसार, हादसे में शांति देवी और दूसरी बाइक पर सवार अजय गंभीर रूप से घायल हुए हैं। जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद शांति देवी की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें झांसी मेडिकल कॉलेज के हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। वहीं, दूसरी बाइक पर सवार दो अन्य युवक हादसे के बाद मौके से फरार हो गए।

इसी प्रकार जिला बांदा के थाना मटौंध निवासी राजू बाइक पर सुनील व प्रेमा को लेकर लवकुश नगर की तरफ जा रहा था, तभी शहर कोतवाली क्षेत्र के लौडी रोड पर सामने से आ रहे ट्रैक्टर ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार तीनों लोग सड़क पर गिरकर बुरी तरह घायल हो गए।

राहीगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को एम्बुलेंस की मदद से जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां पर डाक्टरों ने प्रेमा और राजू की हालत में सुधार न होता देख मेडिकल कालेज झांसी के लिए रेफर कर दिया। वहीं पुलिस घटना को अंजाम देने के बाद मौके से हुए फरार चालक व ट्रैक्टर की तलाश में जुट गई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular