Sunday, February 22, 2026
spot_img
HomeUttar PradeshHamirpurएकीकृत स्वास्थ्य शिविर में हुई एचआईवी, टीबी और हेपेटाइटिस की जांच

एकीकृत स्वास्थ्य शिविर में हुई एचआईवी, टीबी और हेपेटाइटिस की जांच

हमीरपुर। राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण कार्यक्रम के तहत ग्राम पॉली ब्लॉक कुरारा में सुमित्रा सामाजिक कल्याण संस्थान, हमीरपुर के सहयोग से एकीकृत स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का संचालन डॉ. बी.पी. सिंह, नोडल अधिकारी, जिला एड्स नियंत्रण सोसाइटी, हमीरपुर के नेतृत्व में किया गया।

इस अवसर पर सुमित्रा सामाजिक कल्याण संस्थान के कर्मचारियों के साथ-साथ सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कुरारा के चिकित्सा अधिकारी, एसटीएस, एलटी एवं अन्य स्वास्थ्यकर्मियों ने सक्रिय सहयोग दिया।

शिविर से एक दिन पूर्व लोक-कला कार्यक्रमों के माध्यम से ग्रामीणों को एचआईवी, क्षय रोग और हेपेटाइटिस जैसी बीमारियों के प्रति जागरूक किया गया। वहीं शिविर में पहुंचे लोगों की एचआईवी, टीबी, हेपेटाइटिस-बी और सी की स्क्रीनिंग की गई तथा आवश्यक जांचें और दवाएं भी निःशुल्क उपलब्ध कराई गईं।

नोडल अधिकारी डॉ. बी.पी. सिंह ने बताया कि इस प्रकार के शिविरों का उद्देश्य ग्रामीण अंचलों में स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाना और लोगों को गंभीर बीमारियों की समय पर पहचान व उपचार के लिए प्रेरित करना है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular