आयोजन समिति का गठन,कुल रोशन एडवोकेट संयोजक बनाए गए
तीन नवम्बर को चार बजे होगी अगली बैठक
मंगलवार को वीरांगना झलकारी बाई चेतना समिति की बैठक नगर स्थित बाबा साहब डॉ अम्बेडकर की प्रतिमा के पास हुई। बैठक में 22नवम्बर को वीरांगना झलकारी बाई की जयंती मनाने के लिए आयोजन समिति का गठन किया गया।
बैठक में सर्वसम्मति से एडवोकेट कुल रोशन को आयोजन समिति का संयोजक बनाया गया है। सह-संयोजक के रूप में त्रिभुवन दत्त,कवि और शिक्षक राम चन्द्र सरस,राम सजीवन कोरी -, मंझवारा, फूलचंद बौद्ध, आशा देवी, ज्योति वर्मा,कर्मपती,मंजूलता, तारावती और सीमा को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
वित्तीय कार्यभार वरिष्ठ शिक्षक राम चन्द्र ,परसांवा को सौंपा गया है। मीडिया एवं प्रकाशन समिति में ललित कुमार और दिलीप कुमार को रखा गया है।
बैठक में जिला अध्यक्ष संजय कुमार शास्त्री ने सर्वसमाज के लोगों से 22नवम्बर को वीरांगना झलकारी बाई की जयंती में शामिल होने की अपील की। उन्होंने 2 नवंबर को सिरमौर बुद्ध विहार , सोइया की मासिक बैठक में सुबह दस उपस्थित होने का अनुरोध भी किया।
बैठक में बामसेफ के जिला संयोजक संजीव भारती ने कहा कि वीरांगना झलकारी बाई का जीवन दर्शन भारतीय समाज की नारियों के लिए प्रेरणा स्रोत है। पर्यटन और संस्कृति विभाग, सूचना विभाग और उत्तर प्रदेश सरकार से वीरांगना झलकारी के जीवन दर्शन पर पुस्तक के प्रकाशन, वीरांगना झलकारी बाई के नाम से खेल पुरस्कार शुरू करने और जिले में बाईपास तिराहे पर वीरांगना झलकारी बाई की आदमकद प्रतिमा स्थापित कराने की मांग दोहराई।
बैठक का संचालन रामचंद्र ने किया। हेमराज, डॉ उदयराज राव, श्याम लाल, बृजेश कुमार,राजेश कोरी, एडवोकेट प्रमोद कुमार,राम प्रसाद ,बच्चा राम वर्मा,संतराम, दिलीप कुमार सरोज, सुनील कुमार -महका,राम कुमार आदि मौजूद रहे।
बैठक का संचालन रामचंद्र ने किया। हेमराज, डॉ उदयराज राव,श्याम लाल, बृजेश कुमार,राजेश कोरी, एडवोकेट प्रमोद कुमार,राम प्रसाद ,बच्चा राम वर्मा,संतराम, दिलीप कुमार सरोज, सुनील कुमार -महका,राम कुमार आदि मौजूद रहे।





