बांसी नगर कार्यालय पर सपा ने किया निःशुल्क नेत्र शिविर का आयोजन

0
287

बांसी सिद्धार्थनगर। समाजवादी पार्टी के नगर कार्यालय पर बृहस्पतिवार को निःशुल्क नेत्र शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें लगभग दो सौ लोगों के आंख की जांच किया गया तथा आंख से संबंधित तमाम बीमारियों का इलाज निशुल्क किया गया। इस अवसर पर पूर्व नपा अध्यक्ष और समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष मोहम्मद इदरीश पटवारी ने कहा कि आम जनमानस को आंख जांच और उसके निःशुल्क इलाज के लिए इस कैंप का आयोजन किया गया है।

जिसका लाभ आम आदमी को मिल सके।समाजवादी पार्टी नगर कार्यालय पर हुए निःशुल्क नेत्र शिविर मोतियाबिंद, नाखूना,जैसे बीमारियों का राष्ट्रीय अंधता नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत निशुल्क आपरेशन किया जा रहा है जिसकी जानकारी लोगो को दिया गया। कैंप में आए लोगों के आंख की जांच नेत्र परीक्षण अधिकारी डा. इज्जत अली, काउंसलर निदा परवीन, एमडी साबीर अली,नेत्र परिक्षण अधिकारी सौरभ श्रीवास्तव, काउंसलर इमाम असरफ ने किया।

Also read

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here