Wednesday, October 29, 2025
spot_img
HomeSliderMeerut News : पति-पत्नी के विवाद का वीडियो बनाने पर घर से...

Meerut News : पति-पत्नी के विवाद का वीडियो बनाने पर घर से लेकर पुलिस चौकी तक हंगामा, पुलिस से हाथापाई

Meerut News : मेरठ में पति-पत्नी के विवाद का वीडियो बनाने पर हंगामा हो गया। विरोध करने पर दोनों पक्षों में मारपीट हुई और मामला पुलिस तक पहुंच गया। दारोगा के साथ धक्का-मुक्की भी हुई। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मेरठ। तेजगढ़ी पर पति-पत्नी में विवाद चल रहा था। इस दौरान एक युवक ने मोबाइल से वीडियो बनाना शुरू कर दिया। पति-पत्नी ने विरोध किया तो युवक से उनकी नोकझोंक हो गई। इसके बाद दोनों पक्षों के लोग आ गए और जमकर मारपीट हुई।

मौके पर पहुंचे तेजगढ़ी चौकी प्रभारी ने रोकने का प्रयास किया तो आरोपितों ने उनसे भी धक्का-मुक्की कर हाथापाई कर दी। सूचना पर पहुंचे इंस्पेक्टर मेडिकल दोनों पक्षों को हिरासत में थाने ले आए। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर दी है। दोनों पक्षों में समझौते के प्रयास चल रहे थे।

मेडिकल थाना क्षेत्र के डिग्गी निवासी गौरव की शादी तेजगढ़ी निवासी युवती से हुई थी। विवाद के चलते युवती मायके में रह रही थी। गुरुवार को गौरव युवती को लेने उसके घर पहुंच गया। इस पर दोनों में कहासुनी हो रही थी। इसी दौरान एक युवक वहां पहुंचा तथा मोबाइल से वीडियो बनाने लगा।

गौरव व युवती ने विरोध किया तो युवक ने खुद को पत्रकार बताया। दोनों में कहासुनी हुई तो उन्होंने फोन कर अपने स्वजन व साथियों को बुला लिया। इसके बाद दोनों पक्षों में चौकी के सामने ही मारपीट शुरू हो गई। शोर सुनकर तेजगढ़ी चौकी प्रभारी रविन्द्र सिंह परिहार पुलिसकर्मियों संग मौके पर पहुंचे।

उन्होंने दोनों पक्षों को अलग करने का प्रयास किया। इसी बीच दारोगा के साथ उन्होंने धक्का-मुक्की कर दी। विरोध करने पर उन्होंने हाथापाई शुरू कर दी। दारोगा दोनों पक्षों को चौकी पर ले आए। इस पर दोनों पक्षों के लोगों ने चौकी में घुसकर हंगामा शुरू कर दिया।

चौकी प्रभारी ने इंस्पेक्टर शीलेश कुमार को सूचना दी।

वह चौकी पहुंचे तथा दोनों पक्षों के लोगों को चौकी से बाहर निकाला। वह गौरव, युवती व वीडियो बना रहे युवक को थाने ले गए। दोनों पक्षों ने तहरीर दी। कुछ लोग दोनों पक्षों में समझौते का प्रयास कर रहे हैं। इंस्पेक्टर शीलेश कुमार ने बताया कि वीडियो बनाने पर विवाद हुआ था। दोनों पक्षों की तहरीर मिली है। जांच की जा रही है। दारोगा के साथ हाथापाई व धक्का-मुक्की से उन्होंने इन्कार किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular