Wednesday, February 18, 2026
spot_img
HomeMarqueeसिविल सिद्धार्थ बार एसोसिएशन ने नवागत जनपद न्यायाधीश का किया स्वागत

सिविल सिद्धार्थ बार एसोसिएशन ने नवागत जनपद न्यायाधीश का किया स्वागत

बार भवन में स्वागत समारोह का किया गया आयोजन

सिद्धार्थनगर। सिविल सिद्धार्थ बार एसोसिएशन के बार भवन में नवागत जनपद न्यायाधीश अजय कुमार श्रीवास्तव तृतीय का शुक्रवार को स्वागत समारोह आयोजित किया गया। समारोह में अध्यक्ष अखंड प्रताप सिंह व महामंत्री कृपा शंकर त्रिपाठी ने बुके देकर सम्मानित किया तथा वरिष्ठ अधिवक्ता पीपी मिश्रा वीरेंद्र श्रीवास्तव शेखर सिंह प्रभाकर मिश्रा राघवेंद्र सिंह रमाशंकर पांडे रमेश पांडे नरेंद्र कुमार भार्गव शैलेंद्र कुमार श्रीवास्तव प्रमोद कुमार सिंह अनिल कुमार विश्वकर्मा व अन्य कार्यकारणी के सदस्यों ने माल्यार्पण कर स्वागत अभिनंदन किया।

जनपद न्यायाधीश का स्वागत करते हुए अध्यक्ष अखंड प्रताप सिंह अपने संबोधन में कहा कि हम अपनी जनपद न्यायाधीश से मात्र वह कार्यकाल चाहते हैं कि हर अधिवक्ता किताब पढ़ने के लिए मजबूर हो जाए और फाइल के साथ वह किताब लेकर चलना शुरू कर दें।

जनपद न्यायाधीश अजय कुमार श्रीवास्तव तृतीय ने सिविल सिद्धार्थ बार एसोसिएशन के खचाखच भरे हुए सभागार में अधिवक्ताओं को संबोधित करते हुए यह आश्वासन दिया कि मैं कोशिश करूंगा कि यह कार्यकाल मेरे और बार के लिए यादगार कार्यकाल हो मैं कोई ऐसा कार्य नहीं करूंगा जिससे बार और बेंच के समन्वय में परेशानी उत्पन्न हो।

जनपद न्यायाधीश के साथ आए मनोज कुमार तिवारी स्पेशल जज, वीरेंद्र कुमार विशेष न्यायाधीश पास्को, अरुण कुमार चतुर्थ सिविल जज सीनियर डिवीजन का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। स्वागत समारोह में बार काउंसिल के पूर्व अध्यक्ष व सदस्य प्रशांत सिंह अटल का स्वागत अभिनंदन किया गया उन्होंने अधिवक्ताओं को संबोधित करते हुए अधिवक्ता हित में अपने जीवन को समर्पित करने का आश्वासन अधिवक्ताओं को दिया।

समारोह में राघवेंद्र सिंह, रामदेव मिश्रा, राकेश कुमार सिंह, विपिन त्रिपाठी, रामप्रीत, अनित कुमार त्रिपाठी, अवनेंद्र नींद और नींद भारती पार्टी अमित कुमार त्रिपाठी, राकेश कुमार सिंह, आलोक रंजन, अधिक प्रकाश शुक्ला दिव्य प्रकाश शुक्ला, खुर्शीद आलम, विकास कुमार शुक्ला, मिथिलेश, नागेंद्र कुमार, नागेंद्र नाथ पांडे, शिवनाथ यादव, विमल कुमार मिश्रा, अनूप कुमार दुबे, रामचंद्र व उमाशंकर पाण्डेय आदि की उपस्थिति रही।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular