कोतवाली क्षेत्र के मौहल्ला कोट पूर्वी में स्थित नगर पालिका संभल के सभासद गगन वार्ष्णेय के घर में आग लगने से घर का सामना जल कर राख हो गया घर में मौजूद उनकी पत्नी और बच्चे बेहोश हो गए जिनको जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है पुलिस ने आग लगने के कारणो की जांच शुरू कर दी है: जानकारी के अनुसार संभल नगर पालिका सभासद गगन वार्ष्णेय के मौहल्ला कोट स्थित मकान में देर रात में धुआं निकलते देख आसपास के लोगो कुछ समझ पाते तब तक आग ने भयंकर रूप ले लिया था लोगों ने आग बुझाने की कोशिश की लेकिन आग पर काबू नहीं पा सके मौके पर पहुंची दमकल विभाग की गाड़ी पहुंचे पर फायर ब्रिगेड के कार्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया लेकिन इस दौरान घर का सामना जल कर राख हो चुका था हादसे में सभासद की पत्नी और बच्चे घर में बेहोश हो गए थे जिनको आसपास के लोगो ने दरवाजा तौडकर किसी तरह बाहर निकल और जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनका इलाज चल रहा है मौक पर पहुंची पुलिस ने आग लगने के कारणो की जांच शुरू कर दी है और हर पहलू की पड़ताल की जा रही है





