Friday, March 13, 2026
spot_img
HomeMarqueeमिशन -शक्ति-महिला कृषक समूहों को दिया गया आत्मनिर्भरता का प्रशिक्षण

मिशन -शक्ति-महिला कृषक समूहों को दिया गया आत्मनिर्भरता का प्रशिक्षण

मिशन शक्ति अभियान 5.0 के अंतर्गत उद्यान विभाग की ओर से सबमिशन ऑन एग्रीकल्चर एक्सटेंशन (आत्मा) योजना के तहत महिला फूड सिक्योरिटी ग्रुप/महिला कृषक समूहों का एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम कृषि भवन, ताला में आयोजित किया गया।

प्रशिक्षण में महिला स्वयं सहायता समूहों की लगभग 50 महिलाओं ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में उद्यान, कृषि, पशुपालन एवं मत्स्य विभागों के विशेषज्ञों द्वारा विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई। महिलाओं को किचन गार्डनिंग, खाद्य प्रसंस्करण से जुड़ी गतिविधियाँ जैसे अचार, मुरब्बा, जैम, जेली, चिप्स, पापड़ आदि बनाने की विधि एवं उनके विपणन से संबंधित पहलुओं पर विस्तृत मार्गदर्शन प्रदान किया गया।

प्रतिभागी महिलाओं को सब्जी मिनीकिट, टूलकिट एवं सहजन, नींबू और अमरूद के पौधे वितरित किए गए ताकि वे अपने स्तर पर पोषण वाटिका एवं आय-वर्धन की दिशा में कदम बढ़ा सकें। महिलाओं को मृदा परीक्षण एवं बहु-विभागीय योजनाओं के समन्वित उपयोग से आय में वृद्धि के लिए भी प्रेरित किया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular