Tuesday, October 28, 2025
spot_img
HomeInternationalसीरिया में नई संसद के लिए चुनाव, 119 सांसदों का चयन

सीरिया में नई संसद के लिए चुनाव, 119 सांसदों का चयन

सीरिया में पहली बार हुए परोक्ष संसदीय मतदान के प्राथमिक नतीजे सामने आए हैं। इन चुनावों में महिलाओं और धार्मिक अल्पसंख्यकों को कम सफलता मिली है। बशर अल असद की सत्ता पलटने के बाद यह पहला चुनाव है जिसमें क्षेत्रीय निर्वाचक मंडल के सदस्यों ने उम्मीदवारों का चयन किया। चुनाव समिति के अनुसार 119 सांसदों का चयन हुआ है।

सीरिया में सोमवार को संसद के लिए पहली बार हुए परोक्ष मतदान के प्राथमिक नतीजे जारी किए गए, जिसमें महिलाओं और धार्मिक अल्पसंख्यकों को बहुत कम सफलता मिली है।

बता दें कि पिछले साल बशर अल असद की सत्ता पलटने के बाद देश में पहली बार चुनाव कराए गए हैं। मतदान में क्षेत्रीय निर्वाचक मंडल के लगभग छह हजार सदस्यों ने पहले से स्वीकृत सूचियों में से उम्मीदवारों का चयन किया।

119 सांसदों का किया गया चयन

सोमवार को जारी प्रारंभिक परिणामों में सीरिया की चुनाव समिति ने कहा कि 119 सांसदों का चयन किया गया है, लेकिन इसमें किसे कितने वोट मिले, ये नहीं बताया गया।

210 सदस्यीय संसद के लगभग दो तिहाई सदस्यों का चयन इस प्रक्रिया के तहत होना तय हुआ है। शेष एक तिहाई सदस्यों का चयन राष्ट्रपति अहमद अल शरा करेंगे।

चुने गए सांसदों में महिलाएं भी शामिल

चुने गए सांसदों में छह महिलाएं हैं, जबकि 10 सीटें धार्मिक और जातीय अल्पसंख्यकों के हिस्से आई हैं, जिसमें कुर्द, ईसाई और दो अलावी शामिल हैं। बशर अल असद भी अलावी संप्रदाय से आते हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular