राष्ट्रीय पोषण माह: ‘लोकल फॉर वोकल’ थीम पर कुरारा में अन्नप्राशन और गोद भराई

0
549

कुरारा (हमीरपुर)। स्थानीय विकास खंड सभागार में बाल विकास परियोजना विभाग द्वारा राष्ट्रीय पोषण माह के तहत ‘लोकल फॉर वोकल’ की थीम पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार और गर्भवती महिलाओं की गोद भराई की रस्में भी संपन्न हुईं।

​कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख आशीष पालीवाल ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। बाल विकास परियोजना विभाग द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में 0 से 6 माह के बच्चों को पहला अन्न खिलाकर उनका अन्नप्राशन संस्कार कराया गया, साथ ही गर्भवती महिलाओं को उपहार देकर उनकी गोद भराई की गई।

​कार्यक्रम के दौरान महिला सशक्तिकरण पर भी ज़ोर दिया गया। महिला आरक्षी ने उपस्थित महिलाओं को महिला हेल्प लाइन नंबरों की जानकारी दी और बताया कि प्रदेश सरकार महिलाओं की सुरक्षा को लेकर अति संवेदनशील है। किसी भी समस्या के लिए हेल्प लाइन नंबरों पर तुरंत सूचना दी जा सकती है। क्राइम इंस्पेक्टर राम कुमार ने पुलिस सहायता के लिए डायल 112 की जानकारी देते हुए महिला सशक्तिकरण के बारे में जागरूकता फैलाई।

​बाल विकास की मुख्य सेविका सुमन लता पाल ने गर्भवती महिलाओं को समय पर टीकाकरण कराने और पोषण युक्त आहार लेने के लिए प्रेरित किया।

​इस अवसर पर प्रभारी खंड विकास अधिकारी राजीव कुमार सिंह, एडीओ पंचायत धर्मेंद्र पाल समेत अन्य अधिकारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाएं मौजूद रहीं।

Also read

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here