Wednesday, March 4, 2026
spot_img
HomeMarqueeचैंप्स प्रतियोगिता में पुरुस्कृत हुए हल्लौर के 13 मेधावी छात्र

चैंप्स प्रतियोगिता में पुरुस्कृत हुए हल्लौर के 13 मेधावी छात्र

टीएमटी लखनऊ द्वारा आयोजित समारोह में बच्चों की योग्यता अनुसार दिया गया सार्टिफिकेट एवं चेक

डुमरियागंज सिद्धार्थनगर। तहसील हल्लौर स्थित इमामबाड़ा वक़्फ़ शाह आलमगीर सानी में हल्लौर चैंप्स प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण समारोह रविवार को संपन्न हुआ जो स्वर्गीय मौलाना कल्बे सादिक साहब द्वारा संचालित तौहीदुल मुस्लेमीन ट्रस्ट (टीएमटी) लखनऊ के तत्ववाधान में आयोजित किया गया जो पिछले तीन वर्षों से किया जा रहा है इसी क्रम में मेरिट के आधार पर 13 मेधावी छात्रों सार्टिफिकेट तथा चेक देकर सम्मानित किया गया।

इस प्रतियोगिता का सीधा मकसद बच्चों में शिक्षा के प्रति योग्यता को मजबूत करना और प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करने के उद्देश्य आयोजित की गई। इसी कड़ी में इमाम जुमा मौलाना शाहकार हुसैन जैदी ने इल्म की अहमियत पर प्रकाश डाला उन्होंने कहा कि इल्म से इंसान की पहचान होती है इल्म एक ऐसी दौलत है जो किसी मसले पे आप को कामयाबी से पीछे नही हटने देती है।

उन्होंने आगे कहा कि इसकी पूरी जिम्मेदारी बच्चों के मां बाप की है कि वो अपने बच्चों को इस तरह की प्रतियोगिता में बैठाए और बच्चों को अच्छे से अच्छे नम्बर लाने के लिए उत्साहित करें। इसी क्रम में तौहीदुल मुस्लेमीन ट्रस्ट के सचिन नजमुल हसन ने कहा कि यह हल्लौर गांव देश ही नही प्रदेश में शिक्षा के नाम पर जाना जाता है।

चैम्प के मजबूत स्तंभ रिजवान अहमद ने बच्चों के मां बाप को बच्चों को प्रतियोगिता में बैठाने और उनकी पढ़ाई पर ध्यान देने के लिए जोर दिया। हल्लौर के प्रधान ताकीब रिजवी ने इल्म की अहमियत पर प्रकाश डाला। प्रोग्राम में डॉ वजाहत हुसैन, इ० आयात रिज़्वी, हसन ताकीब, राहिब रिज़्वी सोनू, कैफ़ी रिजवी, हसन जमाल, बबलू शाहरुख, मोहम्मद हैदर, काजिम रजा, नौशाद रिंकू, शमशुल बब्बू, जानशीन, खुशतर रजा, इ० आयात रिज़्वी, गुड्डा, मो हैदर, शबीह हैदर, शम्स हैदर, आले रजा, कमियाब आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular