Wednesday, February 18, 2026
spot_img
HomeMarqueeमिशन शक्ति अभियान के तहत डीएम एवं एसपी के नेतृत्व में निकली...

मिशन शक्ति अभियान के तहत डीएम एवं एसपी के नेतृत्व में निकली जगरुकता रैली

डुमरियागंज में पुलिस ने किया मार्च, महिलाओं को सुरक्षा के प्रति किया जागरूक

डुमरियागंज सिद्धार्थनगर। मिशन शक्ति अभियान फेज 5.0 के तहत 25 सितंबर 2025 को जिलाधिकारी डॉ राजा गणपति आर0 एवं पुलिस अधीक्षक डॉ अभिषेक महाजन द्वारा तहसील डुमरियागंज मे जागरुकता रैली निकालकर महिलाओं बालिकाओं को नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वालंबन, साइबर अपराध के संबंध में जागरूक किया गया।

जिलाधिकारी डॉ राजा गणपति आर द्वारा “महिला सशक्तिकरण व महिलाओं के सुरक्षा एवं जागरूकता हेतु मिशन शक्ति फेज-05 अभियान” के तहत मिशन शक्ति टीम के जागरुकता रैली निकालकर महिलाओं व बालिकाओं को जागरुक करते हुए मिशन शक्ति अभियान से संबंधित पंपलेट वितरित कर शासन द्वारा संचालित विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों जैसे विमेन पावर लाइन 1090, महिला हेल्पलाइन 181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 और स्वास्थ्य/एम्बुलेंस सेवा के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।

छात्राओं को बताया गया कि किसी भी प्रकार की असुरक्षा या समस्या के समय वे बिना किसी झिझक के इन नंबरों पर संपर्क कर सकती हैं । यह भी आश्वासन दिया गया कि उनकी शिकायतों को गोपनीय रखा जाएगा और त्वरित कार्रवाई की जाएगी।

इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार, संबंधित उपजिलाधिकारी, व अन्य संबंधित अधिकारी व कर्मचारी पुलिस बल के जवान आदि उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular