राज्य परियोजना कार्यालय, लखनऊ के निर्देशानुसार गौरीगंज के उ०प्रा ०वि०/प्राथमिक विद्यालयो के प्रधानाध्यापकों के साथ मासिक समीक्षा बैठक का आयोजन गुरुवार को रणन्जय इण्टर कालेज गौरीगंज में 1:00 बजे किया गया।जिसमें शासन के निर्धारित 21 बिंदुओं पर चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता अर्जुन सिंह खंड शिक्षा अधिकारी गौरीगंज के द्वारा की गई। बैठक में स्वास्थ्य विभाग से आए गौरव पांडेय ने अध्यापकों को संचारी रोग नियंत्रण अभियान के बारे में जानकारी दी।
बैठक में खंड शिक्षा अधिकारी अर्जुन सिंह ने राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति योजना परीक्षा सत्र 2020-27 फार्म भरने ,इस्पायर अवार्ड मानक योजनान्तर्गत अवशेष बचे विद्यालय के प्रधानाध्यापक को फॉर्म भराने,पी०एम० ई विद्या बी०टी०एच० टी०बी० चैनल पर माह सितम्बर 2025 प्रसारित होने वाली शैक्षिक सामग्री बच्चों को दिखाये जाने , विद्याज्ञान परीक्षा हेतु आवेदन , वृक्षारोपण अभियान ,सेवा पखवाड़ा अभियान के अन्तर्गत मिशन कर्मयोगी पर गोष्ठी एवं राज्य शिक्षण पखवाड़ा आई गाट कर्मयोगी ऐप पर ऑनलाइन प्रशिक्षण करने, स्वच्छता शपथ, सामुदायिक सहभागिता दिवस, हाथ धुलाई दिवस, स्वच्छता प्रतिभागिता दिवस, व्यक्तिगत स्वच्छता दिवस, स्वच्छ विद्यालय प्रदर्शनी ,प्रेरणा पोर्टल पर नवीन छात्रों की फीडिंग पर चर्चा/समीक्षा, जी०पी०ई०पी० अपडेट,बच्चों के आधार अपडेशन , ट्विटर पर अकाउंट बनाने , शिक्षक डायरी अपडेट तथा संदर्शिका के प्रयोग, एन०बी०टी० पुस्तक वितरण ,निपुण प्लस ऐप पर आकलन करने के लिए निर्देशित किया तथा इसमें आ रही कठिनाइयों को दूर करने के सुझाव भी बताए।
इसके साथ ही कम्पोजिट ग्रांट ,स्पोर्ट ग्रांट, टी०एल०एम०, इको क्लब ग्राण्ट, की धनराशि का उपभोग, महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलम्बन के लिए मिशन शक्ति विशेष अभियान, विद्यालयों में लर्निंग कार्नर हेतु सहित अन्य बिंदुओं पर चर्चा की। कार्यक्रम के अंत में प्रथम संस्था से आई सायरा बानो ने शिक्षकों को बेस लाइन आकलन करने , डीसीएफ को प्रेरणा पोर्टल पर अपलोड करने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उक्त अवसर पर महेंद्र प्रताप मिश्रा,गंगाधर शुक्ल, के के कन्नौजिया,राजेश गुप्ता, प्रशांत त्रिपाठी, विपिन कुमार,श्यामलाल,अरविन्द पांडेय, विष्णु कांत पाठक,बद्री विशाल सिंह,हरिकेश यादव,प्रमोद तिवारी,विवेक शुक्ला,राम अभिलाष, प्रमोद पांडेय ,आभा द्विवेदी सहित अन्य शिक्षक मौजूद थे।





