Wednesday, February 18, 2026
spot_img
HomeMarqueeजिला जज ने उपकारागार का निरीक्षण कर, बंदियों से की मुलाक़ात

जिला जज ने उपकारागार का निरीक्षण कर, बंदियों से की मुलाक़ात

निरिक्षण दौरान साफ सफाई औऱ खाने की गुणवक्ता को देखा

महोबा। जनपद न्यायाधीश डॉ. विदुषी सिंह ने उपकारागार का निरीक्षण करते हुए बंदियों से वार्ता कर उनकी मूलभूत सुविधाओं के सम्बन्ध में जानकारी हासिल। जिला जज ने निरीक्षण में कारागार की साफ सफाई के साथ बांदियों के आवसीय बैरक, भोजनालय, की बारीकियों पर नजर डालते हुए व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए कर जेल अधीक्षक एवं कागार स्टाफ को आवाश्यक निर्देश दिए।

जिला जज ने निरीक्षण दौरान सर्वप्रथम कारागार में निरुद्ध बंदियों से आमने सामने वार्ता कर उनकी समस्याओं के बावत जानकारी ली, जिस पर बंदियों ने मूलभूत सुविधाओं में आ रही कमी से रुरूब कराया, जिस पर जिला जज ने जेलर को समस्याओं का जल्द से जल्द निस्तारण किए जाने के निर्देश दिए।

इसके बाद जनपद न्यायाधीश ने उपकारागार का मुआयना करते हुए बंदिरों के आवासीय बैरक, भोजनालय उपकारागर परिसर व अन्य जगहों की सफाई व्यवस्था को देखते हुए और बेहतर व्यवस्था कराए जाने के निर्देश दिए गए। उपकारागार के चिकित्सालय का निरीक्षण करते हुए दवाओं व अन्य सुविधाओं की जानकारी की और बंदियों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं दिए जाने को संबन्धित अधिकारियों को निर्देश दिए।

उपकारागार का निरीक्षण करते हुए जिला जज ने कहा कि जेल परिसर के अंदर किसी भी प्रकार की प्रतिबंधित सामग्री प्रवेश न कर पाए और इसके लिए कड़ी सतर्कता बरती जाए। उपकारागार में निरुद्ध बंदियों को उपलब्ध कराए जाने वाले भोजन की गुणवत्ता की निगरानी करते हुए उन्हें बेहतर भोजन मुहैया किया जाए साथ हीं चिकित्सा सुविधाओं की नियमित रूप से जांच की जाए।

उन्होंने कहा गया कि कारागार एक सुधार गृह है, अतः यहां निरुद्ध बंदियों को सुधार की दिशा में प्रेरित करने के लिए सकारात्मक गतिविधियों एवं परामर्श कार्यक्रमों का संचालन किया जाना चाहिए, जिससे बंदियों के रवैया में बदलाव लाया जा सके। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक प्रबल प्रताप सिंह के अलावा पुलिस, प्रशासनिक व न्यायिक अधिकारी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular