शाहजहांपुर, जिले में रेन बसेरा में रहने वाले एक व्यक्ति की झगड़े के दौरान आरोपियों ने डंडे से पीट-पीट कर हत्या कर दी है पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ने घटना की जानकारी दी है।
पुलिस अधीक्षक (एसपी) राजेश द्विवेदी ने बृहस्पतिवार को बताया की थाना सदर बाजार अंतर्गत स्थित रैन बसेरा में रहने वाले सुरेंद्र सिंह (45) को सूचना पर गंभीर अवस्था में राजकीय मेडिकल कॉलेज में बुधवार रात 12: बजे भर्ती कराया गया था जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई है।
उन्होंने बताया कि मृतक सुरेंद्र सिंह थाना तिलहर के परहुआ गांव का रहने वाला है और यह पिछले लगभग 10 सालों से नगर निगम स्थित रैन बसेरा में रहता है घटनास्थल पर बुधवार रात में ही पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे चेक किया तो पता लगा कि मृतक का वहीं रहने वाले आरोपी प्रेम पाल उर्फ नचनिया तथा एक अज्ञात व्यक्ति से झगड़ा हुआ था इसके बाद मृतक ने डंडों से दोनों पर प्रहार करना शुरू कर दिया।
द्विवेदी ने बताया कि सीसीटीवी कैमरे में देखा गया कि इसके बाद आरोपियों ने मृतक के हाथ से डंडा छीन लिया और लगातार उस पर डंडों से प्रहार किया इस दौरान उसे गंभीर हालत में छोड़कर दोनों भाग गए।
पुलिस अधीक्षक ने बताया की सीसीटीवी कैमरे से हुई पहचान के आधार पर आरोपी प्रेमपाल उर्फ नचनिया को हिरासत में रात में ही ले लिया गया उसे पुलिस पूछताछ कर रही है जबकि दूसरे आरोपी के गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मृतक के परिजनों को सूचना भेज दी गई है।





