बांसी सिद्धार्थनगर। नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वावलंबन को समर्पित ‘मिशन शक्ति 5.0 को लेकर जागरूकता के दौरान महिला सुरक्षा कर्मियों को मिला महिला संजू पत्नी वासदेव निवासी सूपाराजा टोला खैरहवा थाना जोगिया उदयपुर जनपद सिद्धार्थनगर जिनका पर्स ककरही के पास गिर गया था जिसमें उपरोक्त महिला के कुछ पैसे थे।जिसे सकुशल बरामद कर संजू को सुपुर्द किया गया। इस दौरान मिशन शक्ति 5.0 विषय पर वहां की महिलाओं को बताया कि किसी महिला को यदि किसी को किसी भी प्रकार की परेशानी हो, तो वह तुरंत हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करें, पूरी मदद की जाएगी।
महिला सुरक्षा टीम में उपनिरिक्षक कपिल मुनि यादव ने बताया कि महिला सुरक्षा एक गंभीर मुद्दा है जिस पर कई सरकारी और सामाजिक स्तर पर काम किया जा रहा है।इसमें कानूनी सुधार, महिला हेल्पलाइन (जैसे 181), वन स्टॉप सेंटर और साइबर अपराध पोर्टल जैसे उपाय शामिल हैं, जो चिकित्सा, कानूनी और मनोवैज्ञानिक सहायता प्रदान करते हैं. सुरक्षित ग्रामीण वातावरण के लिए बेहतर रोशनी वाली सड़कें, सुरक्षित सार्वजनिक परिवहन और व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण व ऐप्स का उपयोग भी महत्वपूर्ण है।
महिला आरक्षी पूनम गुप्ता ने बताया कि मिशन शक्ति के पांचवें चरण के तहत महिलाओं को निडर होकर आगे बढ़ने का वातावरण उपलब्ध कराना, पुलिस विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने आमजन से भी अपील किया कि किसी भी प्रकार की घटना या संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल डायल 112 अथवा थाना/चौकी को दे। महिलाओं का सम्मान ही समाज का सम्मान है। इस दौरान सुशीला कुशवाहा शामिल रही।





