Wednesday, March 11, 2026
spot_img
HomeMarqueeअतिक्रमण को खाली कराने के लिए लगाया गया लाल निशान

अतिक्रमण को खाली कराने के लिए लगाया गया लाल निशान

मेन रोड से 14 मीटर दोनो तरफ खाली कराया जायेगा अतिक्रमण

लोटन सिद्धार्थनगर। लोटन कस्बे में मेन रोड से पटरी के बगल में दुकानदारो द्वारा अतिक्रमण से रोड पर पानी भरने व यात्रीओं को आने जाने के असुविधा को लेकर जिलाधिकारी महोदय के वहां एक शिकायती पत्र को संग्यान में लेने के बाद लोटन चौराहे से अतिक्रमण हटाने का निर्देश पन्द्रह दिन पहले दिया गया था। जिसके तहत सोमवार को राजस्व अधिकारियों के साथ ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/वी डी ओ लोटन व थानाध्यक्ष के देख रेख में सड़क व पटरी को नाप कर लाल निशान लगाया गया।और लोगों को मौखिक रुप से कहां गया कि जहां निशान लगा है।

वहां से अतिक्रमण को हटा दें अन्यथा प्रशासन हटा देगा।कस्बा निवासी व्यापार संगठन के अध्यक्ष अनुराग कसौधन के द्वारा लोटन चौराहे पर पानीं भरने को लेकर जिलाधिकारी महोदय को पंद्रह दिन पहले शिकायती पत्र देकर मांग किया था की /दुकानदारो द्वारा सड़क पर अतिक्रमण करने से रोड पर बरसात का पानी भरा हुआ है। जिससे कस्बा सहित आने जाने वालों को काफी परेशानी उठानी पड़ती है। चौराहे पर नाली निर्माण कार्य कार्य कराया जाये।

जिलाधिकारी ने पत्र को संग्यान में लेते हुए उप जिलाधिकारी, वीडीओ सहित थानाध्यक्ष लोटन को निर्देश दिया कि सरकारी जमीन पर हुए अवैध कब्जे को 22 सितम्बर तक आधे सड़क से दोनों तरफ चौदह -चौदह मीटर सड़क की जमीन नाप कर दुकानदारो से खाली कराया जाय।

जिसके तहत लोटन वीडीओ आयुष कुमार अग्रवाल/ज्वाईंट मजिस्ट्रेट, नायब तहसीलदार अमित सिंह, कानून गो अब्दुल क्यूम, लेखपाल सुवास चन्द्र,थानाध्यक्ष दिनेश कुमार सरोज मय फोर्स के साथ सड़क की पैमाइश करने के बाद लाल निशान लगाने के बाद खाली करने का अनुरोध किया व न हटाने के स्थिती में उन लोगों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही करने के लिए भी बताया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular