विकास खंड बढ़नी क्षेत्र के आंगनबाड़ी केंद्र से जुड़े सभी कार्यकर्ताओं को ट्रेनर के माध्यम से दिया गया प्रशिक्षण,17 सितंबर से 16 अक्टूबर तक चलेगा अभियान
बढ़नी सिद्धार्थनगर। पोषण भी पढ़ाई भी” भारत सरकार के महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा संचालित एक पहल है, जो बच्चों के समग्र विकास को सुनिश्चित करने के लिए पोषण और शिक्षा दोनों पर जोर देती है. इस कार्यक्रम के तहत आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया जाता है ताकि वे बच्चों को खेल-आधारित गतिविधियों के माध्यम से शिक्षित कर सकें और उनकी पोषण संबंधी आवश्यकताओं का भी ध्यान रख सकें। इसका लक्ष्य राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुरूप बच्चों को प्रारंभिक बचपन देखभाल और शिक्षा प्रदान करना है, जिसमें कुपोषण प्रबंधन, व्यक्तिगत स्वच्छता और विकास की निगरानी भी शामिल है।
जिसके संबंध में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को विकास खंड बढ़नी सभागार में कार्यशाला आयोजित कर मंगलवार से तीन दिवसीय प्रशिक्षण दिया जा रहा था। जिसका समापन शुक्रवार को किया गया है। रैली के माध्यम से जागरुकता अभियान चलाया जा रहा है। जो17 सितंबर से 16 अक्टूबर तक चलेगा। इस योजना के अंतर्गत o से 6 वर्ष तक के बच्चों को पोषण के साथ साथ गुणवत्तापरक शिक्षा दिया जाएगा l इसमें बच्चों के मानसिक विकाश, खेल के माध्यम से शारीरिक विकाश सामाजिक, भावनात्मक विकास आदि शामिल हैं।
कार्यक्रम का आयोजन बाल विकास परियोजना अधिकारी बढ़नी रविन्द्र कुमार यादव द्वारा किया गया था। जिसमें ट्रेनर, अमृता त्रिपाठी रॉकेट लर्निंग संस्था से ,शिक्षा विभाग से उमेश कुमार, सुपरवाइजर नाजिया खातून, कविता तिवारी, प्रतिभागी, कामिनी श्रीवास्तव ,आशा शुक्ला, विमला मीनू ,इंद्रावती, सरिता, अनुराधा त्रिपाठी, बबीता, सीमा, गीता पाठक आदि सैकड़ों आंगनबाड़ी कार्यकत्री उपस्थित रही।





