HomeMarqueeसांसद ने मारपीट पीड़ित विकलांग से की मुलाकात

सांसद ने मारपीट पीड़ित विकलांग से की मुलाकात

अस्पताल में इलाज व नाम बदलने की लापरवाही पर जताई नाराजगी

महोबा। सपा सांसद अजेंद्र सिंह लोधी ने बुधवार देर रात जिला अस्पताल में भर्ती कबरई निवासी विकलांग भरतलाल साहू से मुलाकात की। उन्होंने पीड़ित का हालचाल जाना और डॉक्टरों को समुचित इलाज के निर्देश दिए। सांसद ने अस्पताल प्रशासन पर इलाज में लापरवाही और कागजों में पीड़ित का नाम बदलने जैसी गंभीर अनियमितता पर कड़ी नाराजगी जताई।

गौरतलब है कि बीते दिनों सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कबरई में संचालित प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र पर भरतलाल साहू के साथ मारपीट हुई थी। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला सुर्खियों में आया था। गंभीर हालत के चलते पीड़ित को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उसका इलाज जारी है।

सांसद लोधी ने भरतलाल से पूरी घटना की जानकारी ली। उन्होंने विकलांग व्यक्ति के साथ मारपीट को निंदनीय बताया और दोषियों के खिलाफ निष्पक्ष जांच कर सख्त कार्रवाई की मांग की। सांसद ने पीड़ित को हर संभव न्याय दिलाने और कानूनी लड़ाई में पूरा सहयोग देने का भरोसा दिलाया। सांसद ने घटना को लेकर उच्च अधिकारियों से भी बातचीत की और न्याय का आश्वासन दिया।

उन्होंने अस्पताल प्रशासन को स्पष्ट निर्देश दिए कि पीड़ित को किसी भी प्रकार की लापरवाही से बचाते हुए बेहतर इलाज उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने कहा कि सरकारी अस्पताल में नाम बदलने जैसी अनियमितताएं बर्दाश्त नहीं की जाएंगी।

इस दौरान सपा जिला अध्यक्ष शोभालाल यादव, लल्लू साहू सहित कई कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने भी अस्पताल प्रशासन की ढिलाई पर नाराजगी व्यक्त की और पीड़ित को न्याय दिलाने की मांग की पीड़ित भरतलाल ने सांसद को बताया कि मारपीट से वह बुरी तरह घायल हुआ है और उसे न्याय चाहिए। इस पर सांसद ने उसे ढांढस बंधाते हुए कहा कि दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular